माहेश्वरी धर्मार्थ होम्योपैथिक चिकित्सालय भरतपुर का चतुर्थ स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया।
माहेश्वरी मंडल समिति भरतपुर द्वारा संचालित माहेश्वरी चिकित्सालय का चतुर्थ स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाध्यक्ष ओ. पी. माहेश्वरी द्वारा भगवान महेश की प्रतिमा के आगे दीप प्रजव्वलित के साथ किया गया। सर्वप्रथम चिकित्सालय के द्वारा लाभान्वित किए गए रोगियों द्वारा अपने अनुभव साझा किए गए और इस चिकित्सालय को आर्थिक सहायता प्रदान करने वाले दानदाताओं का सम्मान किया गया। चिकित्सालय के व्यवस्थापक प्रह्लाद माहेश्वरी द्वारा प्रतिवेदन प्रस्तुत कर बताया गया कि 1 वर्ष में 4650 रोगियों को चिकित्सा प्रदान की गई है। कार्यक्रम का संचालन श्री लक्ष्मी नारायण माहेश्वरी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में उपाध्यक्ष ललित माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष विकास काबरा, संगठन मंत्री जितेन्द्र माहेश्वरी, संयुक्त मंत्री माधवेन्द्र माहेश्वरी, संजय माहेश्वरी, कपिल काबरा, सूर्यम काबरा, दीपक माहेश्वरी, सुमन माहेश्वरी, दीपशिखा, मोहिनी, श्वेता आदि का विशेष योगदान रहा। चिकित्सक श्री गौरव दीक्षित एवं कम्पाउन्डर श्री देवेद्र सिंह की उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उनका सम्मान किया गया। कौशिक होम्योपैथिक की ओर से सभी मरीजों को निशुल्क दवाइयों के सैंपल दिए गए। जिलाध्य्क्ष ने बताया कि जो लोग धन के अभाव में चिकित्सा सुविधा से वंचित रह जाते हैं उन तक चिकित्सालय की जानकारी पहुँचे ताकि उन्हें इसका लाभ मिल सके। इस अवसर पर नारद न्यूज के श्री रविंद्र मोहन, पार्षद कपिल फौजदार भी उपस्थित रहे जिनका पटका पहना कर सम्मान किया गया। कपिल फौजदार ने इस सेवा कार्य की सराहना की और हर सम्भव सहयोग का आश्वासन दिया। जिला मंत्री मुकेश कुमार माहेश्वरी आदि ने भी अपना उद्बोधन दिया। स्वल्पाहार पश्चात् जय महेश के उद्घोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
Latest News