श्री महेश नवयुवक मंडल,इचलकरंजी द्वारा 'बुलावा साँवरे का' एक शाम बाबा श्याम के नाम का अभूतपूर्व आयोजन

तीन बाण के धारी खाटू नरेश की महिमा समझाने और समाज के युवा-साथीयों और श्याम भक्तों के लिए एक अनूठा और अद्भुत आयोजन श्री महेश नवयुवक मंडल, इचलकरंजी द्वारा किया गया। इस विशिष्ट आयोजन में, मुख्य यजमान के रूप में श्री पन्नालाल संजय बिड़ला परिवार, मूंदड़ा परिवार, रामरतन ग्रुप भगवानपुरा वाले और श्री बुधराज संजय राजीव लाहोटी परिवार के पूर्ण सहयोग से इस विशिष्ट आयोजन को और भी खास बना दिया।

हारे के सहारे बाबा श्याम का श्रृंगार और दरबार लगाने एक विशिष्ट टीम हैदराबाद से बुलाई गई जिन्होंने अत्यंत मनमोहक और दिल को छू लेने वाली कला दिखाई बाबा का शीश और सम्पूर्ण फूलों का दरबार हैदराबाद से ही मंगवाया गया ऐसा लग रहा था जैसे खाटू नरेश स्वयम इचलकरंजी में विराजित हुए हो।

इस आयोजन में भजन सम्राट 1008 संत श्री प्रकाशदास महाराज, टोंक निवासी और साथ मे श्याम जगत के मशहूर गायक श्री अनुरागजी भूतड़ा, हैदराबाद से बुलाया गया। दोनों की गायक कलाकार ने ऐसा समा बांधा मानों जैसे सारी इचलकरंजी खाटू में कीर्तन कर रही है और झूम झूम के बाबा को अरदास कर रही है। 

संत श्री प्रकाशदासजी महाराज के भजनों ने पंडाल में मौजूद सभी को नाचने पर मजबूर कर दिया। बुलावा साँवरे का इस उत्सव-रूपी आयोजन में सम्पूर्ण समाज की अभूतपूर्व उपस्थिति रही और सभी ने इस आयोजन का उत्साह के साथ स्वागत किया। इस आयोजन में सभी  सत्संग-प्रेमीयों और साथियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। बाबा श्याम के इस उत्सव का लाभ सपूर्ण इचलकरंजी माहेश्वरी संमाज ने एक अलग ही अनुभूति के साथ लिया और इस आयोजन को अविश्वसनीय बना दिया। श्री महेश नवयुवक मंडल की पूरी टीम ने अपनी शत प्रतिशत मेहनत से इस आयोजन को भूतो न भविष्यति बना दिया। आखिऱ में श्री महेश नवयुवक मंडल के अध्यक्ष चंद्रशेखर बांगड़ और सचिव अमित कुमार काबरा ने सभी समाज बंधुओं का तहे दिल से आभार माना और सभी श्याम भक्तों को ऐसे आयोजन करने के प्रति अपना उत्साह दिखाने को कहा।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन