कुलदेवी बधर माताजी का चतुर्थ वार्षिक महोत्सव
सोमाणी, बागड़ी, मर्दा, छापरवाल थिरानी, मक्कड़, बिल्या, दुजारी, गदिया, हिंगड़ (कोठारी) परसावत, मेनानी, मेहनानी, कसेरा, माहेश्वरी खापो की कुलदेवी बधर माताजी का मंदिर तानागाँव के समीप काननखेड़ा की पहाड़ी पर स्थित है। श्री बधर माता अध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री शामसुंदर सोमानी (औरंगाबाद) के नेतृत्व में यहां पर भक्तों की सुविधा हेतु अत्याधुनिक भक्त निवास का निर्माण कार्य प्रगति पथ पर है, यथा शीघ्र इसका लोकार्पण होगा। बधर माता धाम में प्रति वर्ष की तरह गोपाष्टमी को दीपावली मिलन - कुलदेवी बधर माताजी का वार्षिक महोत्सव आयोजित किया रहा है। सांस्कृतिक कार्यक्रम संयोजक तथा नवनिर्मित भक्त निवास के मार्गदर्शक कपासन निवासी देवेंद्र सोमानी के अनुसार इस वर्ष का भव्य कार्यक्रम 30 और 31 अक्टूबर दो दिन आयोजित होगा। जिसके अंतर्गत 30 अक्टूबर को रात्रि को कुुलदेवी की चौकी, रात्रि माताजी के भजन होगे जिसमे सम्पूर्ण भारत वर्ष से कुलदेवी के भक्त सहभागी होगे। दूसरे दिन माताजी की नवमी को हवन होगा। दोपहर में भंडारा-महाप्रसादी के पश्चात कार्यक्रम का समापन होगा। ट्रस्ट के महासचिव मनमोहन बागड़ी मुंबई के अनुसार 30 अक्टूबर को सांयकाल 5 बजे ट्रस्ट की वार्षिक बैठक होगी। जिसमे सभा को पिछले वर्ष का लेखा-जोखा सह कोषाध्यक्ष सी.ए. सम्राट सोमानी द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। भक्त निवास के निर्माण कार्य की भविष्य में किये जाने वाली योजना की रूपरेखा प्रस्तुत करना व अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। कार्यक्रम में पधारने वाले जो भक्त 20 अक्टूबर तक ट्रस्ट के सह सचिव गोविंद सोमानी (हैदराबाद) 9394858498 तथा प्रचार मंत्री पूरण मर्दा (मालेगांव) 8999308378, ओमप्रकाश सोमानी 8107150661 व्यवस्थापक भक्त निवास को व्हाट्स ऐप पर भेजे। ताकि भक्तों की आवास की समुचित व्यवस्था की जा सके।
Latest News