माहेश्वरी समाज मिर्जापुर द्वारा डांडिया गरबा नाइट का आयोजन सम्पन्न
माहेश्वरी समाज मिर्जापुर के द्वारा 17 अक्टूबर 2023 श्री जी पैलेस में डांडिया गरबा नाइट का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के महामंत्री श्री अजय काबरा एवं श्रीमती उषा काबरा, जज श्रीमती वर्षा चटर्जी एवं श्रीमती अंशु अग्रवाल, माहेश्वरी समाज अध्यक्ष शिव मूंदडा, माहेश्वरी महिला संगठन अध्यक्ष श्रीमती रेणु लढ्ढा, मंत्री श्रीमती ज्योति राठी ने भगवान महेश का पूजन अर्चन व महेश वन्दना कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत का आगाज किया।
मुख्य अतिथि का स्वागत अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह आयोजक मंडल के द्वारा प्रदान कर किया गया। सभी उपस्थित सदस्यों ने एवं अतिथियों ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और एक से बढ़कर एक सुंदर मनमोहक प्रस्तुति कर कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पादित करते हुए सभी को आनंदित किया। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दीपक बिहानी, स्मिता बिहानी, शिव मूंदडा, ज्योति राठी सहित सभी सदस्यों का विशेष सराहनीय योगदान रहा। भदोही जनपद से पधारे सदस्यों ने भी कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।
कार्यक्रम के अंतर्गत बेस्ट ड्रेस, बेस्ट डांस, बेस्ट एकल डांस, बेस्ट कपल डांस, बेस्ट बच्चों के डांस एवं ड्रेस प्रतियोगिता के साथ लकी ड्रा भी निकाला गया, जिसमें ममता मूंदडा, सुबोध जाजू, कुलदीप खंडेलवाल, प्रीति बिहानी, आहिनी बिहानी, मयंक राठी, अतुल आरती कोठारी प्रतियोगिता में विजेता रहे। कार्यक्रम के जजों का पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देखकर स्वागत किया गया। संचालन शिव मूंदडा ने किया। कार्यक्रम के पश्चात सभी ने सामूहिक सहभोज किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आयोजक मंडल एवं सभी प्रतिभागियों, अतिथियों को धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया गया।
Latest News