महेश्वर इन्टर कालेज सासनी गेट अलीगढ़ का बनेगा भव्य एवं विशाल मुख्य द्वार - नवनीत माहेश्वरी

माहेश्वर इन्टर कालेज सासनी गेट अलीगढ़ के मुख्य द्वार का भूमिपूजन बहुत ही धूमधाम से किया गया। प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष नवनीत माहेश्वरी ने दिनांक 22-8-25 को कालेज परिसर में शेखर सर्राफ मैमोरियल द्वारा लगाए गये स्वास्थ्य शिविर में आये मुख्य अतिथि श्री आर पी सिंह एवं विशिष्ट अतिथि सुमित सर्राफ की उपस्थिति में मंच से कोलेज के मुख्य द्वार को अपने बेटे स्व. सार्थक माहेश्वरी की पुण्य स्मृति में बहुत ही भव्य एवं विशाल बनाने की घोषणा की थी। नवनीत माहेश्वरी के पिता श्री किशन माहेश्वरी, माता सरोज माहेश्वरी एवं चाचा महेन्द्र कुमार माहेश्वरी, चाची अनीता माहेश्वरी, पत्नि शिवानी माहेश्वरी एवं परिवार के सभी सदस्य नितिन माहेश्वरी, सोनम माहेश्वरी, सुमित माहेश्वरी, रितु माहेश्वरी, गौरव माहेश्वरी, निधि माहेश्वरी, हर्ष माहेश्वरी, निकुंज माहेश्वरी, वंश माहेश्वरी, खुशी माहेश्वरी, श्रद्धा माहेश्वरी, दक्ष माहेश्वरी, राधिका माहेश्वरी, अदिति माहेश्वरी से आचार्य प्रदीप वेदपाठी जी ने वेदघ्मंत्रो द्वारा भूमि पूजन कराया। उसके उपरांत सभी ने स्वल्पाहार किया।

संजय माहेश्वरी ने बताया कि नवनीत माहेश्वरी के बेटे सार्थक माहेश्वरी का 4-12-2010 में स्वर्गवास हो गया था। इन्होंने बेटे की स्मृति में कालेज के मुख्य द्वार को बहुत ही भव्य एवं विशाल बनाने की घोषणा की थी। नवनीत माहेश्वरी ने बताया कि यह मुख्य द्वार अनुमानित 10 लाख रुपए की लागात से राजस्थानी मॉडल पर राजस्थान के कारीगरों द्वारा बनाया जायेगा। इस गेट की चौड़ाई 47 फुट व ऊंचाई लगभग 30 फुट होगी। इस मौके पर उपसभापति महासभा विनीत केला, प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार जाखेटिया, अरविंद काबरा, राजीव काबरा, अनिल माहेश्वरी, संजीव मराठा, संजय धूपड, गोपाल माहेश्वरी, कासगंज से, माहेश्वरी क्रियेटिव क्लब के संरक्षक संजय माहेश्वरी, हितेन्द्र उर्फ बंटी उपाध्याय, हरी बाबू माहेश्वरी, अध्यक्ष दी माहेश्वरी समाज रामकुमार सादानी, मंत्री रघुवंश राठी, प्रबंध समिति के अध्यक्ष अशोक गांधी, प्रबन्धक मुकेश बिहार भट्टड, कोषाध्यक्ष मदन तापडिय़ा, उप प्रबंधक आलोक डांगरा, सदस्य विजय भट्टड, संजीव गोदानी, मोहित राठी, विकास माहेश्वरी, मनोज माहेश्वरी, विजय माहेश्वरी, निखिल माहेश्वरी, आयुष माहेश्वरी, मनीष मोहता, कालेज प्रधानाचार्य बिनोद शर्मा, ज्ञानेश अग्रवाल, यौगेश चौधरी, अमित माहेश्वरी, धर्मेंद्र माहेश्वरी, दिनेश माहेश्वरी, अंजू माहेश्वरी, साधना माहेश्वरी, प्रीतिका माहेश्वरी, प्रीति माहेश्वरी, सीमा माहेश्वरी, कंचन माहेश्वरी, रिंकु माहेश्वरी, रितिक माहेश्वरी, संदीप माहेश्वरी आदि लोग उपस्थित रहे।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन