श्री माहेश्वरी महिला मंडल चेन्नई द्वारा अमृत आहार वितरण का आयोजन सम्पन्न
श्री माहेश्वरी महिला मंडल चेन्नई ने पितृपक्ष में 16 दिन अमृत आहार वितरण का एक विशाल आयोजन किया। अध्यक्षा ममता बागड़ी ने बताया की महिला मंडल ने चेन्नई में पुरुस्वक्कम, अन्नापिल्लई सोवकरपेठ, अन्नानगर, टोंडियारपेठ, वेपेरी, कोयम्बेडु, उत्तरी शहर, पट्टालम, पाडी, मदावरम, गोदाम स्ट्रीट, मिंट स्ट्रीट इलाकों मेंं भोजन खिलाया गया। 16 दिनों में करीबन 4500 लोगो को अमृत आहार वितरण किया। सचिव कुुसुम मालपानी ने कहा की सभी के सहयोग से और प्रोग्राम कॉर्डिनेटर शोभना सिकची एवं पायल गोयदानी के अथक परिश्रम से यह कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ जिसे सभी लोगो ने खूब सराहा।
Latest News