सीए श्री गिरीश मूंदड़ा की भारतीय जनता पार्टी व्यापारी प्रकोष्ठ, नागपुर शहर अध्यक्ष पद पर नियुक्ति
नागपुर के वरिष्ठ चार्टर्ड अकांउंन्टन्ट एवं सुप्रसिद्ध समाजसेवी श्री गिरीश मूदड़ा की भारतीय जनता पार्टी व्यापारी प्रकोष्ठ नागपुर शहर के अध्यक्ष पद के लिये भारतीय जनता पार्टी के नागपुर शहर अध्यक्ष श्री दयाशंकर तिवारी द्वारा नियुक्ति की गई है। भारत सरकार के केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्री श्री नितीन गडकरी ने सीए श्री गिरीश मूदड़ा को अपने कार्यकाल के लिये शुभकामनाये दी। इनका कार्यकाल तीन वर्ष का होगा। नागपुर शहर के सम्पूर्ण व्यापारी वर्ग एवं विभिन्न व्यापारी एसोसिएशन्स, सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाए तथा नागरी को द्वारा उन्हे बधाईयाँ प्रेषित की गई। उन्होने शहर के व्यापारीयों को आश्वस्त किया है की व्यापार के उत्थान तथा व्यापारियों की समस्या निवारण हेतु वह भरकस प्रयास करेंगे।
उन्होने शहर के अधिकतम व्यापारी एसोशिएसन्स के पदाधिकारीयों से चर्चा कर कहा है की व्यापार से संबंधित किसी भी विषय जैसे Direct/indirect Tex की अद्यावत जानकारी, बैंकिंग क्षेत्र से मिलने वाली विभिन्न व्यापारिक योजनाओं की जानकारी, केंन्द्र या राज्य सरकार द्वारा व्यापारी वर्ग के लिये लाई गयी विभिन्न योजनाओं की जानकारी एवं अन्य कोई विषय जिससे व्यापारी वर्ग को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष लाभ हो इस विषय मे यथा संभव सहयोग करेंगे।
Latest News