जयपुर में सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण शिविर का आयोजन सम्पन्न
दिनांक 14 सितम्बर 2025 को C.K.S हॉस्पिटल सीकर रोड़, विद्याधर नगर में सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण का केम्प लगाया गया एवं 15 साल से 26 साल की बालिकाओं के 3 टीके लगाये जाते हैं। इसमें 9 वर्ष से 14 वर्ष तक की बालिकाओं के 2 टीका लगाया जाते हैं। सर्वाइकल कैसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) महिलाओं में होने वाला एक मात्र कैंसर हैं जिसे टीके के जरिये रोका जा सकता हैं। यह ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) के संक्रमण से होता हैं। HPV वैक्सीन से गर्भाशय ग्रीवा की कोशिकाओं को संक्रमण से बचाया जा सकता है।
केम्प में Cervavac Serum (Indian) Gardasil-4 M.SD. एवं Gardasil-9 M.SD. (Imported) के टीके रियायती दरों में लगाये गये। इस केम्प में 87 टीके बालिकाओं के एवं 4 टीके बालकों के लगाये है। इस कैम्प में BP Suger - ECG की जाँच नि:शुल्क की गई। रामजी दास मोदानी फाउण्डेशन के अध्यक्ष सत्यनारायण मोदानी ने यह जानकारी दी। इस मोदानी ट्रस्ट के सहयोगी रमेश चन्द्र माहेश्वरी राज-के- सोमानी, राजेन्द्र तिवाड़ी, लक्ष्मी नारायण मोदानी, वेदान्त मोदानी, उमा सोमानी, विनोद जैन ने अपनी सेवाये दी। अगला केम्प यहाँ 2 माह बाद लगेगा।
Latest News