अकोला माहेश्वरी महिला वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ द्वारा देव दर्शन यात्रा का सफल आयोजन
दिनांक 9 सितंबर 2025 को अकोला माहेश्वरी महिला वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ द्वारा एक दिवसीय देव दर्शन यात्रा का सफल आयोजन किया गया। सुबह 6:30 बजे माहेश्वरी भवन से भगवान का नाम स्मरण करते हुए यात्रा का आरंभ हुआ रास्ते में बादाम, आवले का स्वाद लेते हुए हौजी एपासिंग द पार्सल ऐसे अनेकानेक गेम खेलते हुए सर्वप्रथम मोजरी में गुरु आश्रम के दर्शन का लाभ लिया वहीं पर अल्पाहार करके नागपुर के टेकडी के गणेश जी के दर्शन करने के लिए प्रस्थान किया गया वहां गणेश जी की पूजा आरती कर के कोराडी के लिए रवाना हुए। कोराडी में महालक्ष्मी माता का बहुत सुंदर मंदिर है, संस्था की तरफ से ई-रिक्शा का आयोजन किया हुआ है वहां पर देवी मां की ओटी भर के पूजा की गई। इस मंदिर की खासियत है कि यहां देवी मां के अलग.अलग रूप के दर्शन सुबह दोपहर और शाम को होते हैं। मंदिर की ट्रस्टी श्रीमती सुशीला मंत्री नागपुर वालों का भरपूर सहयोग मिला। वही के भोजनालय में सात्विक भोजन का आनंद लिया गया।
उसके बाद सांस्कृतिक भवन देखने गए, सांस्कृतिक भवन में रामायण तथा स्वतंत्रता सेनानियों के चरित्र का सचित्र वर्णन किया गया है। दोपहर का चाय नाश्ता लेकर अकोला के लिए प्रस्थान किया। रास्ते में अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए सभी सदस्यों ने भुलाबाई के गीत, राती जोगा, विवाह के गीत, जलवा के गीत गाकर पूरे रास्ते में आनंद उठाया। स्वादिष्ट मेथी के पराठे अचार, लौंजी ऐसे विविध प्रकार के व्यंजन खाते हुए रात 10:30 बजे अकोला सकुशल पहुंचे। इस सफल यात्रा का आयोजन अध्यक्ष प्रमिला लाहोटी, उपाध्यक्ष अरुणा लढ्ढा, कोषाध्यक्ष शशि कला खटोड़, सलाहकार सरोज लढ्ढा ने बड़ी कुशलता से संभाला। यात्रा में सुशीला जाखोटिया, शोभा भट्टड, प्रेमलता भाला, रेखा बियानी, अलका जाजू, शोभा लढ्ढा, निशा टावरी, वीणा चांडक, अरुणा मंत्री, कल्पना कासट, पुष्पलता मालपानी का सहभागी रहा।
Latest News