वी.आई.पी. अंचल माहेश्वरी महिला समिति कोलकात्ता द्वारा डांडिया नाइट कार्यक्रम आयोजित

वी.आई.पी. अंचल माहेश्वरी महिला समिति (अंतर्गत वी.आई.पी. अंचल माहेश्वरी सभा) कोलकात्ता द्वारा दिनांक 15 अक्टूबर, 2023 को संध्या 6 बजे से स्थानीय मोदकम बैंक्वेट एवं लॉन में बहुप्रतीक्षित डांडिया नाइट कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। महिला समिति की अध्यक्षा संध्या तैनानी, मंत्राणी बीना लोहिया, उपाध्यक्षा रजनी डागा, कोष मंत्राणी शिखा दम्मानी, संयोजिका रेखा लढ्ढा, सभी कार्यकारी मंडल सदस्याओं एवं बच्चों की लगभग एक महीने की कड़ी मेहनत आखिरकार रंग लाई। कार्यक्रम में लगभग 700 से अधिक प्रतिभागियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। 
शिव परिवार की पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि श्री अरुण मांधना (निदेशक हिमार्ग कोयर प्रोडक्ट्स), प्रदेश सभा के मंत्री श्री संपत मानधन्या, सभा के अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद झंवर एवं भूतपूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार दुजारी, मंत्री श्री राजेन्द्र बागड़ी (राजा) द्वारा किया गया। 
ताजा टीवी एवं दैनिक छपते छपते के प्रधान संपादक श्री विश्वंभर नेवर एवं निदेशक श्री विनय नेवर ने अपने आशीर्वचनों से सभी प्रतियोगियों का उत्साहवर्धन किया एवं कार्यक्रम के पांच सर्वश्रेष्ठ प्रतियोगियों को ताजा टीवी द्वारा दिनांक 21.10.23 को नेताजी इंडोर स्टेडियम में आयोजित डांडिया कार्यक्रम में आमंत्रित किया। मुख्य वक्ता श्री संतोष कुमार लाहोटी ने अपने अभिभाषण में समाज की एकता सुदृढ़ करने एवं परस्पर सामाजिक तथा आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देने पर बल दिया। विशिष्ट अतिथि युगल बालिका ग्रुप से श्रीमती रेखा एवं पवन ओझा ने कार्यक्रम के प्रतिभागियों एवं अयोजकों को अपनी शुभकामनायें प्रेषित की। 
 

कार्यक्रम के ट्रॉफी प्रायोजक माहेश्वरी इंटरनेशनल बिजनेस फाउंडेशन के श्री संतोष कुमार लाहोटी, श्री संजय काबरा, श्री रमेश मूंदड़ा एवं श्री अरुण कुमार मांधना ने फाउंडेशन के बारे में जानकारी दी। गत 14 अक्टूबर को श्रीभुमि में ऊडाऩ द्वारा आयोजित डांडिया प्रतियोगिता में समिति द्वारा तृतीय स्थान प्राप्त करने की जानकारी मिलने पर उन्होंने समिति का मनोबल बढ़ाने हेतु 11,000/- की पुरस्कार राशि प्रदान करने की घोषणा की।
कार्यक्रम के प्लैटिनम प्रायोजक चिकित्सा मेडिकल सेंटर के श्री विनय मोदी एवं रजत प्रायोजक पीएस ग्रुप के श्री लाल मोहता ने शारदीय नवरात्र में मॉं की आराधना हेतु गरबा-डांडिया परंपरा की महत्ता का उल्लेख करते हुए उपस्थित जन समुदाय को शुभकामनाएं प्रेषित की। 
कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अपनी अपनी टीम सहित रेडियो पार्टनर 91.9 फ्रेंड्स एफएम, सोशल मीडिया पार्टनर खास खबर,  डिजिटल पार्टनर के सी मिडिया की श्रीमती खुशबू मूंधड़ा, कार्यक्रम के जज श्री निकुंज द्वारकानी, कार्यक्रम संचालिका श्रीमती अर्चना मूंधड़ा एवं मोदकम बैंक्वेट एवं लॉन के श्री केशव  डागा की उपस्थिति एवं सतत सहयोग के बिना कार्यक्रम की प्रस्तुति संभव ही नहीं थी। सुप्रसिद्ध गरबा गायक चरण सिंह एवं प्रियंका ने अपने सुमधुर गीतों से अंत तक सबको बांध कर रखा। समिति द्वारा सभी माननीय अतिथियों एवं सहयोगियों का स्वागत उत्तरीय एवं स्मृति चिन्ह देकर किया गया। प्रदेश सभा एवं अन्य अंचलों से पधारे सर्व भंवर लाल राठी, मुरली मनोहर मांधना, आशीष मालपानी, अनुराग जाजू एवं नरेन्द्र करनानी (सभी सपरिवार), गज्जू चांडक, महेश दम्मानी, नन्द  किशोर सादानी, ब्रिज गोपाल पुगलिया आदि की सराहनीय उपस्थिति ने आयोजकों का मनोबल बढ़ाया।
वीआईपी अंचल माहेश्वरी सभा एवं युवा समिति के वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारीगण एवं कार्यकारी सदस्यगण सर्वश्री शंकर भट्टड़, नारायण दास मूंधड़ा, बिश्वनाथ थिरानी, किशन कुमार दुजारी, गिरिराज लोहिया, पुनीत बिनानी, बिक्रम तैनानी, अजय डागा (बंटी), रमेश मूदड़ा, संजय मोहता, रिषभ  डागा, जगदीश प्रसाद लाहोटी, भगवान दास परतानी, संदीप बाहेती आदि ने आयोजन को सफल बनाने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर कार्य किया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन