कोयम्बटूर मे "M Circle"" द्वारा बिजनेस वार्तालाप


विगत 5 सितंबर 2025 को कोयम्बटूर माहेश्वरी भवन में, चेन्नई माहेश्वरी सभा की इकाई "M Circle" बिजनेस फोरम कोयंबटूर माहेश्वरी सभा सदस्यो के लिए वार्तालाप कार्यक्रम रखा गया। यह ज्ञातत्व रहे कि "M Circle" माहेश्वरी समुदाय के प्रोफेशनल्स एंव व्यवसायको का समुह है जिसका उद्देश्य माहेश्वरी समुदाय के सदस्यो के बीच व्यवसाय से जुङी गतिविधियो का बढावा देना है। "M Circle" के अध्यक्ष श्री आशीष झंवर ने जानकारी दी की इस ग्रुप का मुख्य कार्य व्यवसाय की विभिन्न गतिविधियो के लिए सदस्यो को आपस मे जोडना। इस माध्यम के द्वारा सदस्य आपस मे व्यवसाय बढाने मे मदद ले सकते है। ग्रुप के सचिव केशव बल्दवा ने ग्रुप द्वारा चैन्नई एवं अन्य शहरो मे की गई विगत गतिविधियो से अवगत करवाया।

कोयम्बटूर माहेश्वरी सभा सचिव श्री संतोष मूंदडा ने सभी आगंतुक अतिथियो का स्वागत करते हुए कोयंबटूर मे माहेश्वरी व्यवसायिको के बारे मे संक्षिप्त जानकारी दी। तत्पश्चात सभा अध्यक्ष श्री गोपाल माहेश्वरी ने कार्यक्रम की प्रासंगिकता पर जोर देते हुए इसे युवा पीढी के लिए उपयोगी बताया एवं इस व्यवसायिक पहल के लिए चेन्नई टीम का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम के दौरान कोयंबटूर माहेश्वरी सभा सचिव संतोष मूंदडा को "M Circle" कोयंबटूर श्रेत्र के लिए संयोजक मनोनीत किया गया। इसके अलावा श्री प्रदीप करणाणी एवं श्री विमल कांकाणी ने श्रेत्र मे "M Circle" के उद्देश्य से जुड़ी संभावनाए जानने एवं ग्रुप को आगे बढाने की जिम्मेदारी ली। कार्यक्रम मे कोयंबटूर माहेश्वरी समाज से 100 से ज्यादा सदस्यो ने भाग लिया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन