उदयपुर में हुआ चुनरी मनोरथ का भव्य आयोजन

उदयपुर ट्रेकिंग ग्रुप की ओर से चुनरी मनोरथ का भव्य आयोजन गंगौर घाट पर हुआ। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रुप की अध्यक्षा श्रीमती अनीता माहेश्वरी ने की तथा कार्यक्रम की संरक्षिका श्रीमती दीप्ति किरण माहेश्वरी रहीं। यह आयोजन स्वर्गीया श्रीमती किरण माहेश्वरी की स्मृति में श्रद्धापूर्वक किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महारानी साहिबा श्रीमती निवृति कुमारी मेवाड़ एवं राज्य मंत्री श्रीमती मंजू बागमार रहीं। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती अनीता भदेल (विधायक, दक्षिण अजमेर) और श्रीमती रजनी डांगी (पूर्व सभापति) ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। श्रीमती अनीता माहेश्वरी ने बताया कि कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि कुुल मिलाकर 551 चुनरियाँ एक ही रोल में लपेटकर सजाई गईं, जिन्हें नाव के माध्यम से गंगौर घाट की एक छोर से दूसरी छोर तक ले जाया गया। यह दृश्य श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत भावुक और अद्भुत रहा।

इस ऐतिहासिक आयोजन में द्वारका से द्वारकाधीश भगवान श्री लक्ष्मीजी सहित तथा राजनगर से द्वारकाधीश जी पधारे। उल्लेखनीय है कि राजनगर से द्वारकाधीश जी पहली बार अपने स्थान से बाहर किसी कार्यक्रम में पधारे, जिसने इस आयोजन को और भी ऐतिहासिक बना दिया।


उदयपुर ट्रेकिंग ग्रुप के सचिव श्री निलेश कोठारी ने बताया कि इस बार का विशेष आकर्षण यह भी रहा कि शहर के विभिन्न समाजों की महिलाओं ने अपने-अपने समूहों सहित प्रतियोगितात्मक रूप से भाग लिया। इसमें प्रथम पुरस्कार धावाई समाज को, द्वितीय पुरस्कार टाँक समाज को तथा तृतीय पुरस्कार माहेश्वरी महिला समिति को प्राप्त हुआ।

इस चुनरी मनोरथ का मुख्य उद्देश्य उदयपुर की झीलों को सदैव लबालब भरा रखना, पर्यटन को प्रोत्साहित करना तथा ईश्वर से प्रार्थना करना रहा कि शहर में समृद्धि बनी रहे और कोई प्राकृतिक आपदा न आए। कार्यक्रम के अंत में ग्रुप सदस्यों एवं श्रद्धालुओं ने चुनरी चढ़ाकर, भजन-कीर्तन और परंपरागत विधि से स्वर्गीया श्रीमती किरण माहेश्वरी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर श्रीमती मंजू मूंदड़ा, श्रीमती आशा नारायणीवाल, रेखा देवपुरा, कविता बलदवा, कला गट्टानी, विनीता देवपुरा, विभा सोनी आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन