नागपुर नगर ज्येष्ठ माहेश्वरी सभा की नई कार्यकारिणी का गठन
नागपुर नगर ज्येष्ठ माहेश्वरी सभा की वार्षिक सर्वसाधारण सभा महेश भवन, नागपुर में गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुई। इस अवसर पर पदेन सदस्य विनोद लाखोटिया ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। अध्यक्ष कन्हैयालाल मानधना, उपाध्यक्ष दामोदरलाल तोषनीवाल व सुभाष गांधी, सचिव मधुसूदन सारडा, सहसचिव प्रकाश चांडक, कोषाध्यक्ष हरिदास भट्टड सहित कार्यकारिणी सदस्य सीए अशोक चांडक, भगवानदास राठी, गोपाल राठी, गोविंद लाहोटी, कल्याणबाबु चांडक, कमलकिशोर तापडिया, मालचंद माहेश्वरी, पवन मूंधड़ा, राकेश भैय्या, रूपचंद लोया, सुनील मंत्री, वंसत सांवल, विजय पचिसीया, विठ्ठलदास तापडिया, मार्गदर्शक सदस्य बद्रीनारायण छापरवाल, भगवानदास डागा, रमेश बंग, रमेश मंत्री, रतनलाल लाहोटी को सर्व सम्मति से चुना गया। इस अवसर पर नई कार्यकारिणी ने संकल्प लिया कि वह आगामी समय में अपनी गतिविधियों को और भी अधिक प्रभावी व आकर्षक बनाकर समाज के वरिष्ठ नागरिकों को सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक गतिविधियों से जोड़कर उनके जीवन में नई ऊर्जा और प्रसन्नता का संचार करेगी। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी मंडल को समस्त समाज बंधुओ ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
Latest News