माहेश्वरी युवा परिषद कोयंबटूर द्वारा माहेश्वरी प्रीमियर लीग (MPL) - 2025 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन सम्पन्न


माहेश्वरी युवा परिषद कोयंबटूर द्वारा माहेश्वरी प्रीमियर लीग (MPL) - 2025 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 31 अगस्त 2025, रविवार को डी.एस. स्पोर्ट्स अकादमी, कोयंबटूर के खेल मैदान मे किया गया। टूर्नामेंट मे 4 टीमो मे मिलकर समाज के 50 से ज्यादा युवाओ ने भाग लिया। टीम खिलाङियो का चयन IPL Style नीलामी (Auction), की तरह से किया गया था।  टीम्स, ओनर्स एवं कप्तान इस तरह से रहे -

एसजीएम रॉयल्स - गोविंद मंडोवरा (कप्तान-रामबाबू कंकानी)

•कोवई महाराजास - यश गग्गड (कप्तान-सिद्धांत भट्टड़)

•कांकानी नाइट्स - केशव कांकानी (कप्तान-सिद्धांत कांकानी) 

•माहेश्वरी सुपर स्टार्स - विवेक फुमरा (कप्तान-कृष्ण मंत्री)

टीम कांकानी नाइट्स ने, टीम माहेश्वरी सुपर स्टार्स को फाइनल मे हरा कर प्रतियोगिता जीती। 

प्रतियोगिता मे विभिन्न प्रायोजक इस प्रकार रहे- 

ग्राउंड प्रायोजक - श्री रोहित एवं अजय सोनी

टी-शर्ट प्रायोजक - श्री सुरेश कुमार झंवर 

व्यक्तिगत खिलाड़ी पुरस्कार प्रायोजक - श्री गिरिराज चांडक

बैनर प्रायोजक - 20 से ज्यादा माहेश्वरी बंधुओ एंव व्यवसायिक संस्थानो ने योगदान दिया।

भारी मात्रा मे समाज के सदस्य सपरिवार मेच देखने पधारें एंव अपनी पसंदीदा टीमो का हौसला बढ़ाया। सभी सदस्य, स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेते हुए, यादगार क्रिकेट पलों के गवाह बनें। कार्यक्रम के अंत मे माहेश्वरी सभा कोयंबटूर के वरिष्ठ सदस्यो ने विजेता टीमो एवं खिलाङियो को ट्रॉफी एंव मेडल प्रदान किये।

कार्यक्रम को सफल बनाने मे माहेश्वरी युवा परिषद कार्यकारिणी अध्यक्ष गिरीराज फोमरा, सदस्य यश मालाणी, आशिष चांडक, गोविंद मण्डोवरा, रौनक राठी, यादव सोमाणी, दीपक सोमाणी एवं अन्य सदस्यो का योगदान रहा। माहेश्वरी सभा की और से प्रदीप करनानी, गिरीराज चांडक, राजेश कांकाणी, शिव मंत्रीं आदि का विशेष मार्गदर्शन रहा।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन