श्री रमेश कुमार माहेश्वरी कोलकात्ता, वनबंधु परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत
सन् 1989 से वनवासी क्षेत्र में एकल विद्यालय का संचालन करने वाली एशिया की सबसे बड़ी स्वयंसेवी संस्था वनबंधु परिषद की साधारण सभा रायपुर में संपन्न हुई। पिछले 20 वर्षों से समर्पित भाव से राष्ट्रीय उत्थान के विभिन्न कार्यों में संलग्न कोलकाता निवासी सी.ए. श्री रमेश माहेश्वरी को परिषद के अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया। माहेश्वरी समाज के लिए यह गर्व का विषय है। ज्ञातव्य है कि पूर्व में स्व. श्री पी.डी. चितलांगिया एवं पद्मश्री श्री रामेश्वर लाल काबरा भी वन बंधु परिषद को नेतृत्व प्रदान कर चुके हैं। आप आरोग्य फाउंडेशन ऑफ इंडिया, सेवा भारती, एग्री हॉर्टिकल्चर सोसाइटी, क्रिकेट एसोसिएशन, इंडियन लाइफ सेविंग सोसाइटी जैसी संस्थाओं से जुड़कर समाज सेवा कर रहे हैं। व्यावसायिक क्षेत्र में लीड स्टोन ग्रुप के चेयरमेन एवं अनेक कंपनियों के सलाहकार व इंडिपेंडेंट डायरेक्टर है। आयरन एंड स्टील रोल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी के उच्च पद पर रहकर कंपनी को आगे बढ़ाने में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। आप माहेश्वरी मंडल जमशेदपुर के ट्रस्टी भी है। वनवासी क्षेत्र में पंचमुखी शिक्षा के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र को राष्ट्र की मुख्य धारा से जोड़कर राष्ट्र विकास में सहभागी बनाने वाली ध्येयवादी संस्था के आप समर्पित सिपाही है।
Latest News