माहेश्वरी सेवा समिति श्री गंगानगर ने दिव्यांग खिलाडिय़ों को वितरित किए फल

उत्तरी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के संस्थापक अध्यक्ष स्व. श्री सोहनलाल गट्टानी की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्री माहेश्वरी सेवा समिति द्वारा एक विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत सूरतगढ़ रोड स्थित तपोवन मनोविकास विद्यालय, 4 एम.एल. में स्पेशल ओलंपिक भारत के तत्वावधान में चल रही राष्ट्रीय हैंडबॉल चैंपियनशिप में भाग ले रहे भारतवर्ष से आए दिव्यांग बच्चों को दूध एवं फल वितरित कर सेवा कार्य किया गया। समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य प्रात: 10:30 बजे श्री माहेश्वरी भवन से एकत्रित होकर तपोवन विद्यालय पहुंचे और सेवा कार्य में सक्रिय रूप से भाग लिया।

इस अवसर पर समिति पदाधिकारियों ने कहा कि दिव्यांग खिलाड़ी हमारी प्रेरणा हैं। सेवा और सहयोग माहेश्वरी समाज की प्रमुख पहचान है। ऐसे कार्यों से समाज में सकारात्मकता और संवेदनशीलता का संदेश प्रसारित होता है। इस अवसर पर उत्तरी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष श्री मनोज चितलांगिया, माहेश्वरी सेवा समिति के अध्यक्ष श्री महेश नाढाणी, सचिव डॉ. अजीत सोमानी, कोषाध्यक्ष श्री श्याम सुंदर चांडक, संगठन एवं प्रचार मंत्री श्री राजेश कुमार चांडक, श्री प्रशांत बिनानी आदि मौजूद रहे। तपोवन प्रन्यास के अध्यक्ष श्री महेश पेड़ीवाल व स्टाफ सदस्यों ने समिति सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन