चित्तौडग़ढ़ में माहेश्वरी युवक युवती परिचय सम्मेलन 2025 का आयोजन सम्पन्न

चित्तौडग़ढ़ जिला माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा आयोजित माहेश्वरी युवक युवती परिचय सम्मेलन 2025 जीवनसाथी चयन कार्यक्रम ऐतिहासिक सफलताओं के साथ संपन्न हुआ। जिला अध्यक्ष कृष्णा समदानी ने बताया कि यह कार्यक्रम चित्तौडग़ढ़ की स्थानीय वाटिका में वृहत स्तर पर हुआ। इसमें राजस्थान के अलावा भारत के विभिन्न राज्यों के प्रत्याशियों ने भाग लिया। जिला सचिव ऋतु सोडानी ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रात: 8 बजे से ही शुरू हो गया, जो देर शाम तक चला। प्रथम सत्र में प्रत्याशियों ने मंच पर एक मिनट का अपना अपना परिचय दिया और द्वितीय सत्र में काउंसलिंग की गई। सभी प्रत्याशियों के संक्षिप्त बायोडाटा की एक बुकलेट रिश्तों की कुंजी प्रकाशित की गई। संकलक एवं जिला सहसचिव भावना न्याती ने बताया कि 216 प्रत्याशियों का पंजीयन हुआ। जिनमे से 45 रिश्तों के जोड़े बनने की पूर्ण उम्मीद जताई जा रही है। युवक युवती दोनों पक्षों के अभिभावकों ने इस कार्यक्रम की सराहना की। आज के समय में इसका आयोजन करवाना समाज की मांग थी। 

दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम का श्री गणेश  हुआ। इसके पश्चात रिश्तों की कुंजी बुकलेट का विमोचन कार्यक्रम के अतिथि पश्चिमांचल संयुक्त मंत्री शिखा भदादा, राष्ट्रीय संजीवनी सिद्धा समिति प्रभारी कुंतल तोषनीवाल, प्रदेश अध्यक्ष सीमा कोगटा, प्रदेश सचिव, डॉ. सुशीला असावा, प्रदेश संगठन मंत्री चंदा नामधर, प्रदेश संयुक्त लीला आगाल, मोना डाड, मंजू तोषनीवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष, सरस्वती रांधड एवं प्रेम देवी मांधना, जिला संरक्षक ने किया।

जिला माहेश्वरी युवा संगठन अध्यक्ष लोकेश समदानी, महामंत्री कृष्ण गोपाल हेड़ा सांस्कृतिक मंत्री दीपक आगाल, विनोद न्याती, राकेश खटोड, नवरोत्तम हेड़ा, लविश मूंधड़ा, हेमंत गगरानी, ललित लढ्ढा, आशीष मंत्री, शोरब जागेटिया, संगठन मंत्री लोकेश सोमानी ने कहा कि वास्तव में यह ऐतिहासिक आयोजन हुआ है यह कार्यक्रम समाज मे प्रेरणा का बीच बोया हैं जो समाज के लिए कल फूल बनकर खिलेगा।

नगर सभा अध्यक्ष राकेश मंत्री, महामंत्री शैलेन्द्र झंवर, शांतिलाल भराडिय़ा, मनोहर तोषनीवाल, सीए अर्जुन मूंदड़ा, गोविंद  गदिया, ओम प्रकाश मांधना, सीए आर के न्याती, प्रकाश तोषनीवाल, अशोक न्याती, जानकीलाल भंडारी, सत्यनारायण आगाल, शभू लाल सोमानी ने युवक युवतियों की काउंसलिंग करवाई और समस्त व्यवस्था में सहयोग दिया। 

जिला संगठन मंत्री उमा न्याती, उपाध्यक्ष डिम्पल बिरला, रंजना झंवर व सह कोषाध्यक्ष शशि जागेटिया ने बताया कि संपूर्ण कार्यक्रम दीप प्रज्वलन से समापन तक निर्धारित कार्यक्रम समय अनुसार मिनट टू मिनट रहा। विवाह सम्बन्ध समिति सहसंयोजिका ललिता मालू ने बताया कि मेवाड़ बायोडाटा बैंक के सदस्य जसोदा बसेर, अनिता सोमानी, रतन काबरा, दुर्गा भराडिय़ा, नीता सोमानी, कुसुम धूत, मीना भंडारी, अनिता बोर्दिया, सुशीला नुवाल, मधु सोमानी, अर्चना मोदानी का रजिस्ट्रेशन व्यवस्थापन में पूर्ण सहयोग रहा।

सह सचिव सुषमा सोमानी और नेहा न्याती ने समाज की रीति नीति अनुरूप सभी समाज जन का तिलक लगाकर स्वागत सत्कार किया। प्रदेश समिति संयोजिका नीलिमा झंवर, रेणु सोमानी, अनिता गट्टाणी, कौशल्या आगाल, सुधा काबरा, श्वेता सोमानी ने बताया कि किसी भी प्रत्याशी एवं समाजजन को असुविधा ना हो उसके लिए पांच रजिस्ट्रेशन एवं पूछताछ काउंटर उपलब्ध रहे। सभी प्रत्याशियों को अपना परिचय देने हेतु पूर्ण समय संपूर्ण व्यवस्थाओं के साथ उपलब्ध रहा। बाहर से आने वाले के रूम की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम समापन के पश्चात सभी प्रत्याशी, अभिभावक और समाजजन ने सफल कार्यक्रम की बधाई, धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदेश संयुक्त मंत्री लीला आगाल और जिला सचिव ऋतु सोडाणी ने किया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन