पूर्वी उत्तर प्रदेश की सप्तम कार्य समिति एवं पंचम कार्यकारिणी बैठक सुदर्शना का आयोजन सम्पन्न
पूर्वी उत्तर प्रदेश की सप्तम कार्य समिति एवं पंचम कार्यकारिणी बैठक सुदर्शना का आयोजन लखनऊ माहेश्वरी महिला मंडल एवं ट्रांस गोमती माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा किया गया। बैठक, प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती भारती करवा की अध्यक्षता में शुरू हुई। बैठक का संचालन सचिव पुष्पा धूत ने किया। मुख्य अतिथि एवं राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती मंजू बांगड़ द्वारा प्रेरणात्मक उद्बोधन दिया गया एवं आने वाले कार्यक्रमों के बारे में भी सभा को अवगत कराया। प्रदेश के सभी जिलों द्वारा सुंदर प्रस्तुतियां दी गई जिसमें प्रमुख प्रयागराज से प्रेरणा गीत, बहराइच से सुंदर नृत्य व लखनऊ एवं ट्रांस गोमती की बहनों के द्वारा राधा कृष्ण पर मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई ऐसा प्रतीत हुआ मानो वृंदावन उस प्रांगण में उतर आया हो। मुहावरों की अंताक्षरी में भी बहनों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी दिखाई। इस बैठक मे कोषाध्यक्ष स्मिता बिहानी, कार्य समिति उषा झंवर, संगठन मंत्री आभा काबरा, उपाध्यक्ष उषा काबरा, सीमा लढ्ढा, ममता राठी उपस्थिति रही। प्रदेश की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती राधा जाजू एवं सुषमा सारडा भी उपस्थित रही। धन्यवाद ज्ञापन मनीष चोला एवं सुधा जाजू ने दिया। बैठक में समाज की 150 सदस्य उपस्थित रही।
Latest News