संगरिया माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा वन महोत्सव का आयोजन

राजस्थान के जिला हनुमानगढ स्थित संगरिया माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा सरस्वती माता मंदिर परिसर में वन महोत्सव का आयोजन किया गया। अध्यक्ष सरोज राठी ने बताया कि श्रावण मास उत्सव राजस्थान की संस्कृति का मुख्य भाग है जिसमें प्रकृति से प्रेम के रुप में घर से भोजन बनाकर समूह के रुप में आस पड़ोस के लोग, समाज की महिलाए हरियाली के मध्य एकत्रित होकर उत्सव मनाती है। इसका मुख्य उद्देश्य जीवन में हरियाली के महत्व को समझना व प्रकृति का सम्मान करना है। उन्होने कहा कि कार्यक्रम में अनेक मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवा संगठन के कपिल करवा ने आगामी वर्ष जनवरी में जोधपुर में होने वाले माहेश्वरी महाकुंभ में शामिल होने पर चर्चा की गई। इस अवसर पर सविता राठी, संतोष राठी, ज्योति राठी, पार्षद अनिता करवा, किरण सोमानी, कांता सोमानी, कंचन सोमानी, कांता लखोटिया, बिंदु सोमानी, सुमन सोमानी, राखी पेड़ीवाल, मनीषा, कीर्ति, भावना, नेहा, गरिमा, काव्या आदि ने सहभागिता की।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन