संगरिया माहेश्वरी युवा संगठन द्वारा रुद्राभिषेक का आयोजन
राजस्थान के जिला हनुमानगढ स्थित संगरिया माहेश्वरी युवा संगठन द्वारा वार्ड सात में बाहेती परिवार के भोमियाजी मंदिर में श्रावण मास के अवसर पर सामूहिक रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंडित रवि शास्त्री व पंडित करण शर्मा द्वारा रुद्री पाठ के माध्यम से भगवान शिव को रिझाया गया। कार्यक्रम में भगवान शिव को दूध, दही, घी, शहद, पंचामृत, चंदन द्वारा पार्थिव शिवलिंग का स्नान करवाकर बेलपत्र, आक, धतूरा, दुर्वा, गुलाल, पुष्प, भस्म द्वारा श्रंृगार कर आरती कर पूजन किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए युवा संगठन के कपिल करवा ने कहा कि श्रावण का यह माह भगवान शिव का प्रिय माह है इस अवसर पर प्रतिवर्ष सामूहिक रुद्राभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इस अवसर पर उन्होने जनवरी माह में जोधपुर में होने वाले माहेश्वरी महाकुंभ कार्यक्रम की जानकारी देते हुए उसमें ऑनलाईन पंजीयन की प्रक्रिया के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में युवा संगठन अध्यक्ष नवनीत पेड़ीवाल, उपाध्यक्ष दिशु राठी, महामंत्री गौरव सोमानी, कोषाध्यक्ष रोहित लखोटिया, गौरू राठी, शुभम पेड़ीवाल, दीपक पेड़ीवाल, माहेश्वरी सभा के पवन सोमानी व संजय सोमानी, गिरिश सोमानी, जतिन, राघव सहित महिला मंडल सदस्य शामिल रही। यह जानकारी कपिल करवा संगरिया द्वारा प्रदान की गई।
Latest News