अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी युवा संगठन का ऐतिहासिक सांस्कृतिक महाकुंभ नेक्स्ट जेनरेशन सुपरस्टार 2025 का भव्य आयोजन
अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी युवा संगठन के तत्वावधान में आयोजित नेक्स्ट जनरेशन सुपरस्टार 2025 का ऐतिहासिक आयोजन 23 एवं 24 अगस्त को Leonia Holistic Resort, हैदराबाद में अत्यंत भव्यता और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। यह महाआयोजन तेलंगाना-आंध्र प्रदेश माहेश्वरी युवा संगठन के संयोजन में तथा हैदराबाद-सिकंदराबाद जिला माहेश्वरी युवा संगठन के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में देशभर से आए प्रतिभागियों, उनके परिजनों एवं एबीएमवाईएस के सदस्यों की ऐतिहासिक भागीदारी रही। भारत के कोने-कोने से, 27 प्रदेशों से आए युवाओं ने इस मंच को राष्ट्रीय महोत्सव में परिवर्तित कर दिया। यह केवल एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं था, बल्कि एक ऐसा मंच था, जहां परंपरा, प्रतिभा और प्रगतिशील सोच का सशक्त संगम देखने को मिला।
इस सांस्कृतिक महाकुंभ के लिए देशभर के सभी 27 प्रदेशों में चयन प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थीं, जिनके विजेताओं ने हैदराबाद पहुंचकर राष्ट्रीय स्तर पर मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। युवाओं ने संगीत, नृत्य, शास्त्रीय गायन, वाद्य वादन, रैप सिंगिंग, कविता पाठ तथा Mr. & Miss Maheshwari जैसी विविध प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। उनकी कला, ऊर्जा और आत्मविश्वास ने मंच को जीवंत कर दिया और उपस्थित दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
इस भव्य आयोजन में एक और प्रमुख आकर्षण रहा Next Gen Nirman सत्र, जिसके अंतर्गत दो विशेष सेमिनार आयोजित किए गए। "Couple Relationship" विषय पर श्री रमेश परतानी ने गहन मार्गदर्शन प्रदान किया, जबकि "Effective Parenting" विषय पर श्रीमती अनुराधा जाजू ने सारगर्भित विचार प्रस्तुत किए। इस सत्र का कुशल संचालन श्रीमती गौरी डागा (प्रभारी, युगल परामर्श समिति) ने किया। दोनों सत्रों ने युवाओं और परिवारों को जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं पर सोचने और समझने की नई दिशा दी।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में रात्रि को आयोजित श्याम बाबा भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक अनुराग भूतड़ा की मधुर प्रस्तुतियों ने समस्त वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। उपस्थित जनसमूह देर रात तक भक्ति में डूबा रहा,और पूरे परिसर में श्याम भक्ति की अविरल धारा बहती रही।
इस अवसर पर अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी युवा संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक एवं उद्घाटन सत्र का भी आयोजन हुआ, जिसमें अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के शीर्षस्थ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही इनमें प्रमुख रूप से श्री राजकुमार काल्या (अर्थ मंत्री), श्री प्रवीण सोमानी (संगठन मंत्री), साथ ही राष्ट्रीय युवा संगठन के पदाधिकारी श्री शरद सोनी (राष्ट्रीय अध्यक्ष), श्री प्रदीप लढ्ढा (महामंत्री), श्री रूपेश सोनी (कोषाध्यक्ष), श्री अनिरुद्ध काकानी (सांस्कृतिक मंत्री), श्री पुष्पक लढ्ढा (खेल मंत्री) तथा अंचलिक पदाधिकारी केशव कांकानी, विवेक राठी, कमल राठी, मनीष चांडक, पवन धूत, महावीर चांडक उपस्थित रहे।
इस आयोजन की सफलता के पीछे समाज के समर्पित दानदाताओं एवं सेवाभावी प्रायोजकों का भी विशेष योगदान रहा। इनमें प्रमुख रूप से सर्वश्री कमल काबरा, बृज भूतड़ा, विजय मंधानी, आनंद सोनी, राधे तोषनीवाल, विष्णुकांत भूतड़ा, रितेश असावा, विनय मोदी, नवल राठी एवं अन्य सहयोगियों की सहभागिता उल्लेखनीय रही। विजेताओं को दिए गए मोमेंटो अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी युवा संगठन के श्री बसंतीलाल मनोहरमादेवी काल्या फाउंडेशन ट्रस्ट के माध्यम से भेंट किए गए, जिसने आयोजन को और भी गरिमामयी बना दिया।
कार्यक्रम के समापन समारोह में विशेष अतिथि के रूप में श्री अशोक ईनाणी पूर्व अध्यक्ष-राष्ट्रीय युवा संगठन) एवं श्रीमती शोभा सादानी (पूर्व अध्यक्ष राष्ट्रीय महिला संगठन) ने उपस्थित होकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए।
इस महोत्सव को भव्य स्वरूप प्रदान करने में प्रदेश अध्यक्ष नवल बंग, जिला अध्यक्ष प्रीतम जाजू, जिला सचिव राहुल असावा, अंचल प्रभारी कृष्णा गोपाल मंधाना, वैभव भूतड़ा, गौरव दरक, कमल राठी, निश्चल माहेश्वरी तथा सम्पूर्ण प्रदेश एवं जिला माहेश्वरी युवा संगठनों की टीमों ने अथक मेहनत और तन-मन-धन से योगदान देकर इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाया।
नेक्स्ट जेनरेशन सुपरस्टार 2025 एक ऐसा आयोजन सिद्ध हुआ जिसने माहेश्वरी समाज की युवा शक्ति को एक नई दिशा दी। यह आयोजन केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि एक आंदोलन था जहां मंच पर प्रतिभा थी, मंच के पीछे समर्पण था और मंच के चारों ओर समाज की एकता और ऊर्जा का अपूर्व संगम था।
Latest News