श्री कृष्णदास जाजू स्मारक ट्रस्ट एवं ए.बी.एम.एम. माहेश्वरी रिलीफ फाउण्डेशन द्वारा जयपुर की अशक्त विधवा बहनों का बहुमान
रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य पर अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा द्वारा प्रेरित श्रीकृष्णदास जाजू स्मारक ट्रस्ट एवं ए.बी.एम.एम. माहेश्वरी रिलीफ फाउण्डेशन ने जयपुर क्षेत्र की दो सौ अशक्त माहेश्वरी विधवा बहनों को रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य पर पूर्वोत्तर राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के प्रदेशाध्यक्ष श्री जुगल किशोर सोमाणी के आग्रह पर महासभा सभापति श्री संदीप काबरा तथा जाजू ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री रामपाल सोनी ने प्रत्येक बहन को ग्यारह सौ रुपए व एक-एक साड़ी भेंट करने के लिए जयपुर भेजी। इस कार्य को संपादित करने में सहभागी बने सर्वश्री सीए सत्यनारायण काबरा (प्रदेश अर्थमंत्री), रामअवतार आगीवाल (प्रदेश उपाध्यक्ष) व अन्य कई समाज बंधु-भगिनी। प्रदेशाध्यक्ष ने उम्मीद जताई है कि महासभा की ऐसी कल्याणकारी योजनाओं से शिक्षा, चिकित्सा, विधवा पेंशन, व्यापारिक ऋण, मेडीक्लेम पॉलिसी, प्रशासनिक शिक्षा तैयारी, स्टार्टअप व्यवसाय, बाल विकास आदि से प्रदेश को लाभान्वित करते रहेंगे।
Latest News