वीणा मोदानी द्वारा कृष्णधाम वृद्धाश्रम जयपुर में नि:शुल्क भजन कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न
वीणा मोदानी एकेडमी की संचालिका और सुप्रसिद्ध भारत ख्याति प्राप्त गायिका वीणा मोदानी द्वारा कृष्णधाम वृद्धाश्रम जयपुर में निवासरत वृद्धजनों के सम्मान में नि:शुल्क भजन कार्यक्रम दिनांक 24 अगस्त 25 को प्रायोजित करवाया गया। नाश्ता एवं प्रसादी व्यवस्था भी उनके द्वारा आयोजित की गई। कार्यक्रम में महिला परिषद अध्यक्षा स्नेहलता साबू, सदस्य श्रीमती अल्पना मूंदड़ा, महेश हॉस्पिटल अध्यक्ष तेज प्रकाश रांदड, चिकित्सा मंत्री सत्यनारायण मोदानी, रवि पेड़ीवाल भवन मंत्री एमपीएस कालवाड़ रोड स्कूल, कमल बागड़ी रिटायर्ड न्यायाधीश हाई कोर्ट, कृष्णधाम प्रेरणा समिति सदस्य संजय राठी एवं राजेश बाहेती, समाज सेवक रमेश परवाल, रामवतार आगीवाल, अशोक पचीसिया, रमेश पचीसिया आदि समाज के गणमान्य बंधुओं ने भजन प्रोग्राम का आनंद लिया। वृद्धाश्रम निवासरत गिन्नी देवी एवं गीता लढ्ढा द्वारा वीणा मोदानी के तिलक लगाकर और माला पहनाकर स्वागत किया गया। अंत मै वरिष्ठजन आवास एवं कल्याण मंत्री सत्यनारायण करवा द्वारा वीणा मोदानी एवं पधारे हुए सभी श्रद्धालुओं का आभार प्रकट किया गया।
Latest News