पाली में गौ-कृपा महोत्सव का हुआ भव्य आयोजन
गोविंद गोपाल गो भक्त संघ पाली और गोपाल गौशाला सुरायता के संयुक्त तत्वावधान मे गो कृपा महोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पाली जिला कलेक्टर श्री लक्ष्मी नारायण मंत्री, विशिष्ट अतिथि श्री विमलेंद्र सिंह राणावत उपजिलाधीश पाली, श्री डॉ. चक्रधारी, श्री हरनारायण, श्रीमती मधु बाहेती के सानिंध्य मे गो सेवा विमर्श किया गया, गोवंश के विषय मे लघु नाटिकाएँ प्रस्तुत की गई। जिलाधीश महोदय ने विस्तार से गो पालन के विषय मे अपने अत्यंत प्रेरक उद्बोधन से सभी को प्रेरित किया। उपजिलाधीश श्री विमलेंद्रसिंह राणावत ने सेवा के विषय में अपने अनुभव बताकर कहा कि गो सेवा से असीम शांति मिलती है। ओमप्रकाश लढ्ढा ने अपने उद्बोधन मे कहा कि श्री कृष्ण ने गो सेवा करके हमें गो सेवा की सीख दी है इसलिए हमें भी गो सेवा करनी चाहिए। संघ द्वारा आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान किया गया। साहित्यकारों ने अपने व्यक्त किए। कार्यक्रम में अनूप माछर, डॉ. पंकज मूंदड़ा, माधव गोपाल, नम्रता माहेश्वरी, राधा लाहोटी, डॉ. किरण सारडा, ज्योति राठी, शुभांगी भूतड़ा का योगदान रहा।
Latest News