माहेश्वरी सेवा समिति बीकानेर द्वारा पैदल यात्रियों के लिये किया जा रहा सेवा कार्य

बीकानेर से 77 किलोमीटर दूर माइल्स स्टोन पर माहेश्वरी सेवा समिति जस्सूसर गेट बीकानेर द्वारा सात दिवसीय शिविर में आज पांचवे दिन भी बाबा के दरबार में हाजिरी लगाने जा रहे पैदल यात्रियों के लिए सेवा का कार्य निरंतर चालू है। प्रेस नोट जारी करते हुए माहेश्वरी सेवा समिति के सदस्य एवं मीडिया प्रभारी पवन कुमार राठी ने बताया कि आज बाबे के बीज होने के कारण शिविर में स्थापित बाबा के दरबार व बाबे की मूर्ति को विशेष प्रकार के श्रृंगार से सजाया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के कृत्रिम फूलों सजावट की पत्तियां के साथ-साथ रंग-बिरंगे गुब्बारों से भी बाबा के पंडाल को सजाया गया। इस अवसर पर रंगोली भी बनाई गई। आज की सजावट में मुख्य रूप से बीकानेर से प्रिया चांडक, रितु राठी, वंशिका चांडक, राम चांडक, कुशाल चांडक, प्रेरणा राठी, वर्षा राठी आदि ने विशेष सहयोग किया द्य इस अवसर पर माहेश्वरी सेवा समिति के सदस्यों द्वारा बाबा के दरबार में विशेष जोत की गई।

माहेश्वरी सेवा समिति के सदस्य श्याम सुंदर चांडक तथा नारायण मिमानी ने जानकारी देते हुए बताया कि माहेश्वरी सेवा समिति पिछले 41 वर्षों से बाबा के दरबार में हाजिरी देने वाले यात्रियों के लिए अपने शिविर में जहां एक और शीतल जल, चिकित्सा सुविधा, चाय कॉफी बिस्कुट तथा नाश्ता एवं भोजन की 24 घंटे सुविधा उपलब्ध करवाने का प्रयास करती है वही समिति द्वारा इस वर्ष भी नाश्ते में प्रत्येक दिन अलग-अलग प्रकार की वैरायटी उपलब्ध करवाने का प्रयास करती है। आज पैदल जाने वाले यात्रियों के लिए माहेश्वरी सेवा समिति की ओर से नाश्ते में गरमा गरम पाव भाजी, छोले टिकिया गरमा गरम पकौड़ी की व्यवस्था की गई वही ठंडी एवं शीतल पर पदार्थ के रूप में छाछ-लस्सी के साथ साथ बीकानेर के मशहूर सुंदरलाल के अलग-अलग फ्लेवर में छते भी पैदल यात्रियों को उपलब्ध करवाए गए।

समिति के युवा सदस्य मोहित करनानी के अनुसार समिति द्वारा लगाए गए शिविर में पैदल जाने वाले यात्रियों की संपूर्ण व्यवस्था में समिति की ओर से श्याम सुंदर चांडक, विष्णु चांडक, नारायण मिमानी, कमल राठी, मन्नू राठी, लक्ष्मी नारायण बिहानी, नारायण डागा, हरि भगवान चौधरी, रमाशंकर बागड़ी, गोपी किशन स्वामी, अशोक चांडक, बजरंग कोठारी, पवन कुमार राठी, दुर्गा दास राठी, सुमित गोयल, विजय पाईवाल दुलीचंद स्वामी, नवनीत बिहानी, मोहित करनानी आदि सदस्य सक्रिय सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन