श्री नंद किशोर बंग बने श्री नाथ माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष
श्री नाथ माहेश्वरी समाज नाथद्वारा कार्यकारणी के चुनाव में समाज सेवी नन्द किशोर बंग को पुन: निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। चुनाव अधिकारी जिला माहेश्वरी सभा के पूर्व अध्यक्ष नवनीत मंत्री ने बताया कि अध्यक्ष के साथ सचिव पद पर शंकर सोडाणी और कोषाध्यक्ष पद पर भगवती लाल ईनाणी का भी निर्विरोध निर्वाचन हुआ। इसके पश्चात नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें मदन लाल मालानी को मार्ग दर्शक, जगदीश देवपुरा संरक्षक, सुरेश हेडा उपाध्यक्ष, राजेंद्र सोमानी मीडिया प्रभारी, चंद्र प्रकाश सोमानी, प्रेम प्रकाश सारडा, दिनेश बिड़ला, जितेंद्र नागौरी को सदस्य बनाया गया। चुनाव कार्यक्रम में वीरेंद्र बांगड, नटवर भदादा, नगेंद्र पलोड, श्याम लाल डाड, गिरिराज झंवर, हर्ष तापडिय़ा, नवनीत कचोलिया, श्याम सुंदर देवपुरा, राजेंद्र हेडा, अनंत माहेश्वरी और समाज के सभी गणमान्य सदस्य शामिल रहे। चुनाव कार्यक्रम में अशोक सोमानी का सहयोग रहा।
Latest News