माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, बीकानेर की ऐतिहासिक उपलब्धि
आज का दिवस समाज की भावी पीढिय़ों के लिए शिक्षा और संस्कार की नई राहें खोलने वाला ऐतिहासिक क्षण है। मात्र तीन वर्ष पूर्व नवांकुर रूप में स्थापित माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, बीकानेर को आज कक्षा 11वीं एवं 12वीं की मान्यता सीबीएसई बोर्ड से प्राप्त होना, निस्संदेह हमारे समाज के अथक परिश्रम, दूरदृष्टि और सामूहिक संकल्प का परिणाम है।
इसी शुभ अवसर पर एक और गौरवगाथा जुड़ती है — माहेश्वरी समाज के ध्वजवाहक, विश्वप्रसिद्ध निवेशक, डीमार्ट के प्रमोटर एवं आदरणीय प्रेरणास्रोत श्री राधाकिशन दम्मानी का अनुपम योगदान। ट्रस्ट अध्यक्ष श्री श्रीराम सिंगी के सतत प्रयत्नों से प्रेरित होकर उन्होंने विद्यालय के विस्तार हेतु करोड़ों की लागत से मुख्य शाला प्रांगण में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त द्वितीय मंजिल का निर्माण कार्य अपने कंधों पर लेने का उदार निर्णय किया है। पूर्व में भी दम्मानी जी के स्वर्णिम सहयोग से यह विद्यालय पुष्पित-पल्लवित होता रहा है। उनका यह पुन: योगदान केवल ईंट-पत्थरों का निर्माण नहीं, अपितु शिक्षा, सेवा और समाजोत्थान के प्रति उनकी गहन श्रद्धा और अटूट आस्था का जीवंत प्रतीक है।
आज माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, बीकानेर के माननीय ट्रस्टीगणों का स्वागत प्रीति क्लब द्वारा आत्मीयता और हर्षोल्लास के साथ किया गया। यह क्षण केवल अभिनंदन का नहीं, बल्कि समाज, शिक्षा और सेवा के प्रति समर्पण की भावना को और प्रगाढ़ करने वाला है।
Latest News