कोयंबटूर माहेश्वरी भवन मे स्वतन्त्रता दिवस समारोह बनाया गया
कोयंबटूर माहेश्वरी सभा के सदस्यो ने 15 अगस्त 2025 को सामूहिक स्वतन्त्रता दिवस बङे धूमधाम एवं राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत हो कर, माहेश्वरी भवन, कोयंबटूर के प्रागंण मे तिरंगा झण्डा फहरा कर मनाया। ध्वजारोहण माहेश्वरी सभा के सचिव श्री संतोष मूंदडा, कोषाध्यक्ष श्री दामोदर प्रसाद सोमाणी, वरिष्ठ सदस्य श्री विष्णुनारायण कांकाणी, ओमप्रकाश चांडक, गिरीराज चांडक, रुपनारायण सोमाणी, यादव सोमाणी, आशीष चांडक, अन्य सदस्यो एवं माहेश्वरी भवन के स्टाफ सदस्यो की उपस्थिति मे भारत माता की जयघोष के साथ किया गया। ध्वजारोहण के बाद सामूहिक राष्ट्रगान हुआ। वरिष्ठ सदस्य श्री विष्णुनारायण कांकाणी ने सभी को बधाई दी। कार्यक्रम का समापन जलपान के साथ किया गया।
Latest News