माहेश्वरी मण्डल भायन्दर द्वारा निवेश मंत्र कार्यक्रम आयोजित

माहेश्वरी मण्डल भायन्दर द्वारा रविवार दिनांक 15.10.2023 को श्री माहेश्वरी भवन में निवेश मंत्र कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलन से हुई। मण्डल के सदस्यों ने आये हुए सभी अतिथियों का परिचय दिया गया तत्पश्चात उनका स्वागत किया गया। श्री आनन्द राठी का स्वागत माहेश्वरी मण्डल भायन्दर अध्यक्ष नटवर डागा व श्री माहेश्वरी भवन न्यास मण्डल अध्यक्ष मदन भूतड़ा ने मोमेंटो व गीता की पुस्तक देकर किया। श्री अश्विन मेहता का स्वागत माहेश्वरी मण्डल भायन्दर सचिव नारायण तोषनीवाल व माहेश्वरी भवन न्यास मण्डल सचिव हरिप्रसाद असावा ने किया। श्री रमेश दम्माणी का स्वागत मण्डल कोषाध्यक्ष सुरेश दरक व युवा समिति सचिव पवन बाहेती ने किया। श्री मधु केला का स्वागत मण्डल कार्यक्रम संयोजक धरमचन्द माहेश्वरी व मण्डल सदस्य सीए गौरीशंकर चितलांगिया ने किया। श्रीमती सोनल मालू का स्वागत महिला समिति अध्यक्षा मंजू मालपानी व महिला समिति सचिव सुधा कांकाणी ने किया।
मण्डल अध्यक्ष नटवर डागा ने अपने भाषण में सर्वप्रथम नवरात्री की शुभकामनायें देते हुए कहा मैं माँ दुर्गा से प्रार्थना करता हूँ कि आठों स्वरूप के साथ आप सब की रक्षा करें एवं सभी की मनोकामनायें सिद्ध करें। जिस तरह चन्द्रयान चन्द्रमा तक पहुँचा है उसी तरह शेयर बाजार का भी भविष्य उज्जवल है। आर्थिक विकास का ये दौर भारत को विश्व गुरु बनायेगा जरूरत है निवेश के मंत्र को भली भाँति समझने की। माथे पर तिलक सनातन की पहचान इस मुहीम के तहत हर कार्यक्रम में हम मुख्य द्वार पर तिलक लगवाते है ताकि यह तिलक आपकी नियमित दिनचर्या का हिस्सा बने। सभी प्रकार के कार्य तब सम्भव हो सकते है जब कर्मठ कार्यकर्ताओं की फौज अपना तन मन धन के साथ समर्पित हो। मुझे गर्व है कि हमारी मण्डल कार्यकारिणी, महिला समिति, युवा समिति और ट्रस्ट बोर्ड का भी सहयोग हमारे हर प्रकल्प में कंधे से कंधा मिलाकर सदैव तत्पर रहती है।
श्री आनंद राठी ने निवेशकों को सलाह देते हुए कहा कि शेयर बाजार में 15 प्रतिशत का रिटर्न छूटना बहुत अच्छी बात होती है। भारत की ग्रोथ गाथा की अभी उड़ान बाकी है। पिछले 75 साल में भारत की जीडीपी 3.5 ट्रिलियन डालर हुई है आगे 25 सालों 35 ट्रिलियन डालर होने की सम्भावना है। उन्होंने कहा की आप भारत में अच्छे सेक्टर की अच्छी कम्पनियों के चुनाव करके निवेशक बने रहे। इसमें किसी भी प्रकार की हानि की संभावना नहीं है। लम्बी अवधि के निवेशको को निवेश करने के लिए समय का इंतजार नहीं करना चाहिए। आज ही निवेश करके समृद्ध भविष्य बनाये।
श्री अश्विन मेहता ने कहा की हमें सरकार से आग्रह करना चाहिए की शेयर बजार की शिक्षा को नियमित पाठ्यक्रम में सम्मिलित करना चाहिए। अच्छे फण्डामेंटल की कम्पनी में निवेश करने से किसी भी प्रकार की जोखिम नहीं रहती अगर कोई आपदा आ भी गई तो कुछ समय बाद वापस चाल पकड़ लेता है। सट्टा यानि फ्यूचर एन्ड ऑप्शन में ट्रेड से बचना चाहिए इसमें जोखिम ही जोखिम है। भूतकाल का उच्चतम व भविष्य का न्यूनतम स्तर को समझना चाहिए और लम्बी अवधि, छोटे भाव, बड़ी मात्रा में शेयर खरीदने से भविष्य उज्जवल ही उज्जवल है। उन्होंने कहा मारवाड़ी समाज सदैव व्यापार में रहा है इनकी पकड़ अलग स्तर की है और यही कारण है की इनका में सम्मान करता हूँ।
श्री रमेश दम्माणी ने निवेश मंत्र में सलाह देता हुए कहा आप म्यूच्यूअल फंड में निवेश करके 15 प्रतिशत रिटर्न कमा सकते है और सुपर रिटर्न प्राप्त करने के लिए आपको डायरेक्ट इक्विटी में निवेश करके ही मिल सकता है। शेयर बाजार में निवेश करके 3 साल में पूंजी का दुगुना करने का लक्ष्य होना चाहिए। भूतकाल के अनुभवों से भविष्य को सीखना चाहिए। उन्होंने कहा पीएसयु सेक्टर में निवेश करना चाहिए।
श्री मधु केला ने बताया शेयर बाजार में कोई नियम नहीं होता है। पीएसयु स्टॉक कभी नहीं चल सकते क्योंकि पब्लिक सेक्टर में अकुशलता होती है लेकिन पिछले 2 साल में 10 गुना रिटर्न दिया है। पैसे वाले अनुभव वाले को खोजते है जिससे दोनों को पैसा भी आये और अनुभव भी आये। मंच पैनल का कुशल संचालन सोनल भूतड़ा मालू ने किया।
सभी पैनल निवेशकों ने यही सलाह दी की कभी भी निवेश लम्बी अवधि के लिए करना चाहिए एवं कम्पनियों का चयन करने से पहले उसकी पूरी तरह से जाँच पड़ताल करनी चाहिए।
इस कार्यक्रम में 550 लोगों की उपस्थिति थी व डिजिटल यूट्यूब पर 3000 से ज्यादा लोगों ने इस कार्यक्रम को देखा। इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम की बहुत ही भूरी भूरी प्रशंसा की। इस पुरे कार्यक्रम का मंच संचालन शरद भूतड़ा ने किया। मण्डल कोषाध्यक्ष सुरेश दरक ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी के प्रति आभार प्रकट किया।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन