फरीदाबाद में संगठन आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत सभापति जी एवं महामंत्री जी का भ्रमण
माहेश्वरी मंडल (पंजीकृत) फरीदाबाद द्वारा रविवार, दिनांक 17 अगस्त 2025 को माहेश्वरी भवन 160/7ए फरीदाबाद में संगठन आपके द्वार कार्यक्रम में महासभा के सभापति श्री संदीप काबरा, महामंत्री श्री अजय काबरा एवं उत्तरांचल संयुक्त सचिव श्री ओम तापडिय़ा अपने व्यस्ततम कार्यक्रम के बावजूद समय पर पधार कर उपस्थित समाज बंधुओ के साथ हर विषय पर चर्चा की। माहेश्वरी मंडल अध्यक्ष श्री रामकुमार राठी ने पधारे हुए अतिथियों और समाज बंधुओ का अभिनंदन करते हुए सभापति जी की समाज हेतु कर्मठता की भूरी भूरी प्रशंसा की। सभापति श्री संदीप काबरा ने उपस्थित समाज बंधुओ को महासभा द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए अंत्योदय परिवारों के उत्थान एवं विभिन्न ट्रस्ट की बात करते हुए सभी समाज बंधुओ को परिवार सहित जोधपुर महाकुंभ में पधारने का आग्रह किया। महामंत्री श्री अजय काबरा ने समाज बंधुओ के साथ चर्चा के दौरान सभी से अपनी बात रखने एवं महासभा से आपकी क्या अपेक्षा है इत्यादि पर बात करते हुए जोधपुर महाकुंभ के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम का संचालन माहेश्वरी मंडल सचिव एवं हरियाणा पंजाब प्रादेशिक ट्रस्ट अध्यक्ष श्री महेश गट्टानी ने किया तथा बताया इस प्रोग्राम में समाज बंधुओ की सराहनीय उपस्थिति रही एवं प्रमुख तौर पर कार्यसमिति सदस्य श्री कमल नयन मालू, प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेंद्र कलंत्री, महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सीमा मूंदड़ा, माहेश्वरी क्लब दिल्ली अध्यक्ष श्री घनश्याम सोनी, मंडल उपाध्यक्ष श्री महावीर बिहानी, श्री संजय सोमानी, सह-सचिव श्री राकेश सोनी, श्री विनोद बिनानी, महिला संगठन अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा झंवर, सेवा ट्रस्ट अध्यक्ष श्री कमल आगेवाल, सचिव श्रवण मिमानी, युवा अध्यक्ष श्री मोहित झंवर, मार्गदर्शक श्री ओम प्रकाश पसारी, श्री सुशील नेवर, श्री रामनिवास झंवर, श्री परशुराम साबू एवं श्री सोनू सोमानी, श्री संजय राठी, श्री रमेश झंवर, श्री गिरधर बिनानी, श्री संजीव मोहता, श्री रामस्वरूप चांडक, श्री संदीप कोठारी, श्री सुनील कोठारी, डॉक्टर अरुण माहेश्वरी, श्री राधे श्याम झंवर, श्री सुशील सोमानी, श्री गुलाब बिहानी, श्री आनंद बागड़ी एवं अन्य समाज बंधुओ की सराहनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम का सफल आयोजन समाज बंधुओ के आपसी मेलजोल एवं जलपान के साथ साथ संपन्न हुआ।
विज्ञापन