श्री माहेश्वरी पंचायत बोर्ड ब्यावर जिला स्तर पर सम्मानित

जिला प्रशासन की ओर से आयोजित 79वें स्वाधीनता दिवस समारोह के मौके पर ब्यावर जिले में सामाजिक सरोकारों में अग्रणी भूमिका निभाने वाले सामाजिक संगठन श्री माहेश्वरी पंचायत बोर्ड ब्यावर को जिलास्तर पर सम्मानित किया गया। शहर के सैदरिया स्थित सम्राट पृथ्वीराज चौहान स्टेडियम में आयोजित जिलास्तरीय कार्यक्रम में केबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत, विधायक शंकरसिंह रावत, जिला कलेक्टर कमल राम मीना, डीजे दिनेश कुमार गुप्ता, एसपी रतनसिंह ने बोर्ड अध्यक्ष दिलीप कुमार जाजू को स्मृति चिन्ह तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। माहेश्वरी पंचायत बोर्ड को पहली बार जिलास्तर पर सम्मानित किए जाने पर श्री माहेश्वरी पंचायत बोर्ड पदाधिकारियों तथा सदस्यों ने खुशी का इजहार करते हुए बोर्ड अध्यक्ष जाजू के कुशल नेतृत्व की सराहना की है।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन