स्वतंत्रता दिवस पर सरस्वती कत्थक (डांस) कला केन्द्र की बालिकाओं ने जिला स्तरीय कार्यक्रम मे समूह नृत्य मे फिर एक बार जीता प्रथम पुरस्कार
सीहोर, स्वतंत्रता दिवस समारोह-2025 पर जिला मुख्यालय पुलिस परेड ग्राउंड पर आयोजित मुख्य समारोह झंडा वंदन सहित मे सांस्कृतिक कार्यक्रम मे संस्था की डायरेक्टर डॉ. रुपाली सोनी के मार्गदर्शन मे चयनित सरस्वती कथक (डांस) कला केंद्र के राजस्थानी समूह नृत्य पधारो म्हारे देश को प्रथम पुरस्कार दिया गया, समारोह के मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री श्रीमति कृष्णा गौर, सीहोर कलेक्टर बालागुरु के., सीहोर एसपी दीपक शुक्ला, सीहोर विधायक सुदेश राय, सीहोर भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, सीहोर नगरपालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर सहित उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों कि उपस्थिति मे प्रभारी मंत्री द्वारा संस्था की डायरेक्टर डॉ. रुपाली सोनी एवं नवीन सोनी सहित संस्था के बच्चों को समूह नृत्य केटेगिरी मे प्रथम पुरस्कार कि शील्ड एवं सर्टिफिकेट देकर सभी बच्चियों का सम्मान किया गया। संस्था द्वारा लगातार पिछले 6 वर्षो से शासन स्तर के विभिन्न कार्यक्रमों मे प्रथम तीन मे आकर अपनी जीत का सिलसिला बरकरार रखा। शासन द्वारा बच्चों को पेड़े मिठाई प्रदान की गई। संस्था के इस नृत्य ने कार्यक्रम मे उपस्थित सभी अतिथियों सहित उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया एवं ताली बजाने पर मजबूर कर दिया। उपस्थित जनों ने नृत्य की भूरी भूरी प्रशंसा की।
जीत की बधाईया देने वालो मे सभी गणमान्य अतिथि सहित जिला शिक्षा अधिकारी संजय सिंह तोमर, आवासीय खेलकूद संस्था के प्राचार्य आलोक शर्मा, शिक्षा विभाग मे पदस्थ माधव यादव, नमिता राय, समाज सेवी अरुणा राय, सोनल प्रिंस राठौर, डॉ. प्रदीप चौहान, प्रदीप नागिया, माहेश्वरी समाज अध्यक्ष योगेश राठी, पंकज झंवर, समाज महिला अध्यक्ष आभा कासट, रजनी बाहेती, प्रतिभा झंवर, शोभा चांडक, कान्ता गट्टानी, कान्ता भट्टड़, डॉ. सुरेश झंवर, कमल झंवर, मनोज झंवर, मांगीलाल ठाकुर, विक्रम मिश्रा, योगेश उपाध्याय सहित सभी पत्रकार एवं मीडिया साथी, सभी बच्चों के अभिभावक एवं नगर जन रहे।
संस्था की डायरेक्टर रुपाली सोनी ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और बताया की संस्था का उदेश्य बच्चों को कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में सीहोर की प्रतिभाओ को मंच उपलब्ध कराना हैं तथा हमारी संस्कृति हमारी विरासत के जय घोष के साथ सीहोर का नाम रोशन करना है।
Latest News