जयपुर जिला की तहसीलों का भ्रमण कर महाधिवेशन में पधारने का आह्वान

पूर्वोत्तर राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के प्रदेशाध्यक्ष श्री जुगलकिशोर सोमाणी, उपाध्यक्ष श्री रामअवतार आगीवाल, जयपुर जिलाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र बजाज, उपाध्यक्ष द्वय सर्वश्री सत्यनारायण मोदानी, बृजेश लड्ढा, मंत्री श्री गोविन्द परवाल, टोंक फाटक क्षेत्रीय सभाध्यक्ष श्री लक्ष्मीकांत तोतला ने 15 अगस्त से 18 अगस्त 2025 तक रेनवाल, फुलेरा, नरेना, सांभर तहसीलों का दौरा कर जोधपुर महाधिवेशन में पधारने का आह्वान किया। प्रदेशाध्यक्ष ने सभी जगह महासभा की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं, ट्रस्टों, छात्रावासों, सामाजिक व आर्थिक सर्वेक्षण की विस्तृत जानकारी देते हुए सभी तहसील पदाधिकारियों को कहा कि आप सक्रिय होकर परिवारों को आवश्यकतानुसार विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित कराएं। सभी तहसीलों में संगठन आपके द्वार के मूल विवरण का पत्रक भी वितरित किया गया। सभी तहसीलों में मातृशक्ति व युवाशक्ति ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन