सिलिगुड़ी में उत्तर बंग माहेश्वरी कॉलेज का भव्य समारोह के साथ हुआ लोकार्पण

दिनांक 15 अक्टूबर 2023 को भव्य समारोह के साथ एसएसबी मुख्यालय के विपरीत रानीडांगा में स्थित उत्तर बंग माहेश्वरी कॉलेज का लोकार्पण हुआ। उत्तर बंगाल माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट द्वारा स्थापित कॉलेज का उद्घाटन समाजसेवी और प्रसिद्ध उद्योगपति रतन बिहानी ने बिहानी परिवार के सदस्यों के साथ किया।
इस मौके पर सम्मानित अतिथि आईजी एसएसबी रानीडांगा सुधीर कुमार और नार्थ बंगाल यूनिवर्सिटी परीक्षा नियंत्रक डॉ. देबाशीष दत्त थे। लोकार्पण समारोह में माहेश्वरी समाज के सदस्यों के अलावा शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे और सभी ने कॉलेज का परिदर्शन करते हुए कॉलेज परिसर की प्रशंसा की। उपस्थित शहर के गणमान्य अतिथि व्यापारी और उद्योगपतियों ने कहा कि यह कॉलेज केवल सिलीगुड़ी ही नहीं, बल्कि उत्तर बंगाल की शान है। कॉलेज परिसर अपनी भव्यता को दर्शाता है और कॉलेज निर्माण में शिक्षा के साथ समस्त सुविधा का विशेष ध्यान रखा है। 

उद्घाटन समारोह दीप प्रज्जवलन से प्रारंभ हुआ। उत्तर बंगाल माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट अध्यक्ष भीकमचंद गट्टानी ने सभी का स्वागत करते हुए सभी की उपस्थिति का आभार जताया। कॉलेज चेयरमैन गौरी प्रसाद तोषनीवाल ने कॉलेज के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि कॉलेज के लिए 17 एकड़ जमीन ली गयी है और 5 एकड़ में 11 हजार वर्ग क्षेत्र के तीन तल का समस्त सुविधाओं के साथ निर्माण किया गया है। हमारे समाज के पूर्वजों का स्वप्न था जिसे हम पूरा करते हुए गर्व महसूस कर रहे हैं।
 


इस अवसर पर कॉलेज के निर्माण में सहयोग देने वाले सभी दानदाताओं का अभिनन्दन किया गया। उपस्थित विशिष्ट अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि उत्तर बंगाल माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट ने कॉलेज निर्माण करके बच्चों को किफायती दर पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का बीड़ा उठाया है, यह सरहानीय कदम है और बेहतरीन शिक्षा से ही समाज और देश प्रगति पथ पर चलता है। समारोह में कॉलेज मेंटर प्रो. एन.सी. पाल ने अपनी बात रखी। कार्यक्रम संयोजक प्रवीण झंवर ने कार्यक्रम का संचालन किया। ट्रस्ट कोषाध्यक्ष सुजीत बिहानी, संयुक्त सचिव शरद राठी, कार्यक्रम सह संयोजक घनश्याम मालपानी सहित सभी ने मुख्य योगदान दिया।


( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन