इरोड़ में 79वाँ स्वतंत्रता दिवस एवं चुनावी सभा सम्पन
माहेश्वरी सभा ट्रस्ट इरोड़ के सानिध्य में 79वाँ स्वतंत्रता दिवस आजादी के जश्न के रूप में हर्षोल्लास के साथ माहेश्वरी भवन के प्रांगण में मनाया गया। सम्मानित मंच से श्री माहेश्वरी सभा ट्रस्ट सभापति रामरतन कोठारी एवं अध्यक्ष श्याम सुन्दर भूतड़ा ने पधारे हुए सभी गणमान्य बन्धुओं व नारी शक्ति का अभिवादन किया और समाज स्तर पर सभी को 79वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।
सर्वप्रथम सम्मानित पदाधिकारीयों एवं समाज के वरिष्ठ गणमान्य बंधुओं के द्वारा राष्ट्रगीत के साथ हमारी आन-मान-शान एवं अभिमान का प्रतिक राष्ट्रीय तिरंगा फहराया गया। उसके उपरांत माहेश्वरी भवन के मुख्य हॉल में स्थित नवीनीकरण स्टेज जो मीता चांडक पुत्री पवन चांडक अहमदाबाद (स्टाइलिंग स्टुडियो) के सहयोग से बनकर तैयार हुआ उसका समाज के गणमान्य बन्धुओं के द्वारा पुन: लोकार्पण किया गया और सभापति राम रतन कोठारी ने इस प्रेरणास्रोत कार्य हेतू मीता एवं चांडक परिवार को धन्यवाद ज्ञापित किया।
महेश वंदना के साथ आजादी के जश्न कार्यक्रम का आगाज हुआ जिसमें बच्चों सहित समाज बन्धुओं एवं नारी शक्ति ने अपने हुन्नर को समाज के पटल पर रखकर आजादी के जश्न कार्यक्रम को सफल एवं यादगार बनाने में अहम् भूमिका निभाई। श्री माहेश्वरी सभा ट्रस्ट के द्वारा सभी प्रतियोगियों को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया। आजादी का जश्न कार्यक्रम का संचालन जयप्रकाश चांडक एवं सांस्कृतिक मंत्री रामअवतार भराडिय़ा के द्वारा किया गया।
आजादी के जश्न कार्यक्रम के साथ आगामी सत्र 2025-2028 के लिए चुनाव अधिकारी शंकर लाल राठी (श्री माहेश्वरी सभा ट्रस्ट), श्रीमती संतोष राठी (माहेश्वरी महिला मण्डल), राधामोहन लाहोटी (माहेश्वरी युवा मंच) के नेतृत्व में माहेश्वरी सभा ट्रस्ट, माहेश्वरी महिला मण्डल एवं माहेश्वरी युवा मंच ईरोड़ के लिए निर्विरोध पदाधिकारियों का निर्वाचन हुआ एवं आगामी सत्र 2025-2028 के लिए श्री माहेश्वरी सभा ट्रस्ट बोर्ड ने सर्वसम्मति से सभापति पद के लिए रामरतन कोठारी एवं मैनेजिंग डायरेक्ट पद के लिए बजरंगलाल भूतड़ा का निर्विरोध निर्वाचन किया गया।
श्री माहेश्वरी सभा ट्रस्ट, इरोड़ अध्यक्ष पद हेतू लक्ष्मी नारायण कोठारी, सचिव पद हेतू जयप्रकाश चांडक एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए घनश्याम राठी का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। माहेश्वरी महिला मण्डल इरोड़ अध्यक्षा पद हेतू श्रीमती रेखा डागा, सचिव पद के लिए श्रीमती निधी कोठारी का निर्विरोध निर्वाचन हुआ एवं माहेश्वरी युवा मंच ईरोड़, अध्यक्ष पद हेतू लक्ष्मीप्रसाद कोठारी, सचिव पद हेतू विकास करनानी एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए श्रीनिवास भैया का निर्विरोध निर्वाचन हुआ।
अंत में चुनाव अधिकारी जी की उपस्थिति में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अपना स्वीकृति भाषण अति सम्मानित सदन के पटल पर रखकर पूरी निष्ठा एवं समाज के प्रति समर्पण भावनाओं के साथ अपेक्षाओं के अनुरूप खरा उतरने का आश्वासन दिया। अंत में स्वरूचि भोजन के साथ सचिव ने कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।
Latest News