सारडा ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज और क्वालिसिस कंसलटेन्सी द्वारा कर्मचारिओं हेतु नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कैम्प

14 अगस्त 2025 को रोड नं 16 वीकेआई एरिया जयपुर में सारडा ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज और क्वालिसिस कंसलटेन्सी द्वारा भगवान महावीर कैसर हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेन्टर के सहयोग से फैक्ट्री कर्मचारियों हेतु नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और हैल्थ टॉक कैम्प लगाया गया। कैम्प में ब्लड टेस्ट, ब्लड प्रेशर, शुगर, आँख एवं अन्य सामान्य जाँचे व एक्स रे की सुविधा थी। 150 से अधिक कर्मचारी एवं उनके परिवारजन इस कैम्प से लाभान्वित हुए। गुटखा, तम्बाकू, सिगरेट आदि व्यसन को छोडने हेतु हैल्थ टॉक भी आयोजित की गई। अंत में श्री मनीष सारडा, श्री पंकज सारडा, श्री नीरज सारडा, श्री तरूण सारडा एवं श्री जयप्रकाश मोहता ने सफल कैम्प संयोजन हेतु डॉ. निधि एवं श्री संजीव को धन्यवाद दिया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन