सीए निखिल अजमेरा अकोला हुए सम्मानित

अकोला माहेश्वरी समाज के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार स्वर्गीय मदनलाल अजमेरा के पौत्र एवं माहेश्वरी समाज के धडाडी के सामाजिक कार्यकर्ता, अकोला जिल्हा माहेश्वरी सभा, माहेश्वरी वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ के सदस्य एवं अंतरराष्ट्रीय द्वारिका रणुजा रुणिचा संगम संस्थान ट्रस्ट बीकानेर राजस्थान के महाराष्ट्र प्रदेश के प्रचार प्रसार मंत्री डॉ. नवलकिशोर अजमेरा के सुपुत्र निखिल अजमेरा को सीए बनने पर माहेश्वरी समाज ट्रस्ट द्वारा सम्मानित किया गया।

15 अगस्त 2025 को माहेश्वरी भवन में अध्यक्ष विजय पनपालिया की अध्यक्षता में डॉ. चंद्रकांत पनपालिया की प्रमुख उपस्थिति में सीए निखिल अजमेरा को

मोमेंटो स्मृति चिन्ह भेंट प्रदान कर सम्मानित किया गया। माहेश्वरी वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रा.गोपिकिसन कासट, माहेश्वरी वरिष्ठ नागरिक महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा सौ.प्रमिला लाहोटी, माहेश्वरी प्रगति मंडल के अध्यक्ष सुरज काबरा, माहेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्षा सौ. वंदना हेड़ा मंचासिन थे। इस अवसर पर माहेश्वरी समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन