करजाइन बाजार माहेश्वरी महिला संगठन के द्वारा बच्चों की कांवड़ यात्रा का भव्य आयोजन
करजाइन बाजार माहेश्वरी महिला संगठन के द्वारा बच्चों की कांवड़ यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। छोटे-छोटे नन्हे-मुन्ने बच्चे केसरिया वस्त्रों में सजे हुए, कंधों पर कांवड़ उठाए, बोल बम के जयकारे लगाते हुए शिव भक्ति में लीन होकर शिव मंदिर तक पहुँचे और भगवान शिव पर जल अर्पित किया। यह अद्भुत दृश्य पूरे वातावरण को भक्ति और उत्साह से भर रहा था — चारों ओर बोल बम के जयकारों की गूंज थी। केसरिया वस्त्रधारी इन मासूम बच्चों की आस्था और उत्साह देखते ही बनता था। जल अर्पण के पश्चात बच्चों को ज्यूस, बिस्कुट, फल एवं मिठाई वितरित की गई। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष ममता शारदा, सचिव लक्ष्मी शारदा, सुनीता सोमानी, अनीता डागा, प्रीति शारदा, सरिता सोमानी, रश्मि बिगाणी, निशा डागा, ऋतु डागा, पूजा शारदा, उषा राठी, ममता शारदा, सरोज शारदा सभी सदस्यों का अमूल्य योगदान रहा।
Latest News