वाराणसी में स्वतंत्रता दिवस की धूम

15 अगस्त 2025 को माहेश्वरी समाज वाराणसी द्वारा महमूरगंज स्थित माहेश्वरी भवन में ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर माहेश्वरी परिषद के अध्यक्ष श्री किशोर मूंदड़ा, मंत्री अनिल झंवर, माहेश्वरी क्लब के अध्यक्ष जीतू चांडक, मंत्री अमित चांडक, माहेश्वरी कला संस्कृति की अध्यक्ष सोनिया मारु, मंत्री खुशबू लड़ा, माहेश्वरी महिला संगठन की मंत्री कुमुद चांडक एवं समाज के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गोविंद भरानी, श्रीमती सरोज भरानी, आशीष सोनी ने देशभक्ति के गीतों से सभी में जोश भर दिया, बच्चों ने देशभक्ति की कविताएं सुनाई। आजादी के इस माह पर्व में समाज के करीब 60 पुरुष महिलाओं बच्चों ने भाग लिया। 

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन