जयपुर के राहुल परवाल EUROSTAR-2025 में बेस्ट ट्यूटोरियल अवार्ड विजेता

माहेश्वरी समाज जयपुर के प्रतिभाशाली युवा राहुल परवाल ने यूरोप की प्रतिष्ठित तकनीकी कॉन्फ्रेन्स EUROSTAR-2025 में सर्वश्रेष्ठ ट्यूटोरियल अॅवार्ड जीतकर नवाचार, ज्ञान और समर्पण की अद्भुत मिसाल कायम की है। उनकी इस अद्वितीय उपलब्धि ने न केवल भारतीय प्रतिभा को वैश्विक मंच पर गौरव दिलवाया है, बल्कि समाज और देश के भी गर्व का क्षण रचा है। गत दिनों एडिनबर्ग (स्कॉटलैण्ड) में आयोजित एक कॉन्फ्रेन्स में राहुल का लेक्चर था जिसमें विश्व के विभिन्न भागों से प्रतिभागी उपस्थित थे। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि EUROSTAR के 30 वर्षों के इतिहास में पहली बार यह सम्मान किसी एशियाई को प्राप्त हुआ है, जो राहुल परवाल की असाधारण क्षमता और अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की बढ़ती तकनीकी प्रतिष्ठा का प्रमाण है। राहुल लन्दन, स्पेन, मलेशिया, जर्मनी में भी साफ्टवेयर टेस्टिंग्स पर लेक्चर दे चुके है। राहुल ने कई E-Books भी लिखी है। साफ्टवेयर इंजिनियर राहुल परवाल, श्री राधेश्याम परवाल, अ.भा. माहेश्वरी महासभा के पूर्व संयुक्त मंत्री (पश्चिमाचंल) एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, पूर्वोत्तर राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के पौत्र एवं श्री जयकृष्ण परवाल के सुपुत्र है।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन