जमशेदपुर माहेश्वरी महिला मण्डल द्वारा बाल कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन
जमशेदपुर माहेश्वरी महिला मण्डल द्वारा बाल कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें श्री बैकुंठ धाम मंदिर, महतो पारा रोड, जुगसलाई में सभी शिव भक्त उपस्थित होकर सर्वप्रथम कावड़ की विधिवत पूजा अर्चना और आरती कर क्रमबद्ध तरीके से लाइन बनाकर माहेश्वरी मंडल, एम ई स्कूल रोड में प्रतिष्ठित शिव मंदिर में भगवान को जलाभिषेक कर आरती और प्रार्थना के साथ ही अपनी यात्रा पूर्ण की। सभी बाल कावड़ीए गेरूए, पीले वस्त्र धारण कर बोल बम के नारे के साथ ही पूरे वातावरण को शिवमय बना रहे थे। सभी को अल्पाहार और शीतल पेय के साथ ही विदा किया गया। इसमें करीब 40 बच्चे और उनके अभिभावक भी मौजूद थे। महिला मण्डल से श्रीमती अनीता शारदा, उर्मिला शारदा, मंजू शारदा, सुधा शारदा, शालू धूत, अंजलि माहेश्वरी, मण्डल के सचिव श्री जगदीश धूत, युवा संगठन के सलहाकर श्री बासु माहेश्वरी, निवर्तमान अध्यक्ष युवा संगठन श्री विशाल तापडिय़ा एवं अन्य साथीगण का सहयोग एवं उपस्थिति रही।
Latest News