गुलाबबाग माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा बाल कांवड़ यात्रा निकाली गई
झारखण्ड बिहार प्रदेश के गुलाबबाग माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा बाल कांवड़ यात्रा निकाली गई। कांवड़ में जल भरने के पश्चात पंडित द्वारा पूजा करवाकर सब बच्चों को कांवड़ और जल दी गई। पंडितजी ने समझाया कांवड़ उठाने का क्या महत्व है। छोटे-छोटे बच्चे केसरिया वस्त्र पहनाया गया सब बच्चों में उत्साह बना हुआ था। बोल बम के नारे के साथ कांवड़ लेकर बाबा के जल चढ़ाने निकले बच्चों को मजा आया। बच्चों के लिए यह पहली बार कराया गया नजारा देखकर लगा बच्चे देवघर जा रहे हैं शिव मंदिर पहुंचकर बच्चों ने जल चढ़ाया। जल चढ़ाने के बाद बच्चों को जूस पिलाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रभा सारडा, मधु बजाज, सुमिता बजाज, ममता राठी, सरस्वती लोहिया, श्वेता लोहिया, निशा मारू, पुनम बजाज, कंचन बिहानी, आयुशी बजाज, शिल्पा लोहिया, सुरज लोहिया, नीता लोहिया आदि बहनें मौजूद थी। सभी बहनों ने भी बोल बम का नारा लगाया।
Latest News