हरियाणा पंजाब हिमाचल जम्मु-कश्मीर माहेश्वरी प्रादेशिक सभा की कार्यसमिति व कार्यकारीमंडल की बैठक का आयोजन सम्पन्न

हरियाणा पंजाब हिमाचल जम्मु-कश्मीर माहेश्वरी प्रादेशिक सभा की कार्यसमिति व कार्यकारीमंडल की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का प्रारम्भ दिवंगत बंधुओ को श्रद्धांजलि अर्पित करने व पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि / पारित के पश्चात प्रदेशाध्यक्ष श्री राजेंद्र कलंत्री के उद्बोधन से हुई। श्री कलंत्री ने सत्र में हुए कार्यकलापो का उल्लेख किया। उन्होने महासभा के दिशानिर्देशों से सभी को अवगत कराया। महासभा द्वारा चलित विभिन्न योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के प्रयास पर जोर डाला गया।

बैठक में कार्यसमिति सदस्य श्री अशोक सोमानी, उत्तरांचल उपसभापति (महासभा) श्री विनित केला, उत्तरांचल संयुक्तमंत्री (महासभा) श्री ओम तापडिय़ा की विशेष उपस्थिति रही। जिला सभाओं से आये प्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्र में किये जा रहे कार्यक्रमों का उल्लेख किया। अबोहर से पधारे निवर्तमान प्रदेशाध्यक्ष ने अवगत कराया कि उनके क्षेत्र में एक चौराहे को माहेश्वरी चौक के नाम से करने की प्रक्रिया अंतिम स्तर पर पहुंच गयी है, विभिन्न डिपार्ट्मेंट से स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है तथा सिर्फ एक प्रशासनिक स्वीकृति और प्राप्त होनी है जिसके पश्चात यह स्थान माहेश्वरी चौक के नाम से जाना जायेगा। महासभा के पोर्टल सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण पर विचार कर इसकी प्रगति पर संतोष प्रकट किया गया तथा और अधिक साकारात्मक कदम उठाने पर जोर डाला गया। कोषाध्यक्ष की अनुपस्थिति में गत वित्त वर्ष का लेखा प्रदेश सचिव श्री जगदीश मंत्री द्वारा प्रस्तुत किये गये और सर्वसम्मत्ति से पारित किये गये।

उक्त बैठक समाप्ति के बाद प्रदेश सभा ट्रस्ट की बैठक भी आयोजित की गयी। ट्रस्टअध्यक्ष श्री महेश गट्टानी ने सदस्यों के समक्ष गत वित्त वर्ष के लेखों को प्रस्तुत किया जिसे सर्वसम्मत्ति से पारित किया गया। सदस्यों ने ट्रस्ट में प्राप्त राशि व कार्यक्रमों में उल्लेखनीय व उत्साहजनक प्रगति पर प्रसन्नता व्यक्त की। जनोपयोगी सेवा के और अधिक कार्य करने के उद्देश्य से श्री अशोक सोमानी ने प्रदेश ट्रस्ट के अधिन रुपये 25 लाख के प्रारम्भिक कॉर्पस फंड से एक को-ट्रस्ट बनाने की घोषणा की। सभी सदस्यों ने श्री सोमानी के विशाल ह्रदय की प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हे धन्यवाद दिया। इस नये को-ट्रस्ट के क्रियान्वयन व इसके उद्देश्यों की रूपरेखा को अंतिम रूप देने हेतु शीघ्र ही एक 5 सदस्यीय समिति बनाने का निर्णय लिया गया तथा संकल्प किया गया कि चालु वित्त वर्ष में ही इसे मूर्तरूप दिया जायेगा। फरीदाबाद सभा को उच्च स्तरीय व्यवस्था करने पर सभी ने उनको धन्यवाद दिया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन