तेलंगाना आंध्र प्रादेशिक माहेश्वरी सभा एवं हैदराबाद सिकंदराबाद जिला माहेश्वरी सभा के संयुक्त तत्वावधान में कार्यकारिणी बैठक का आयोजन

तेलंगाना आंध्र प्रादेशिक माहेश्वरी सभा एवं हैदराबाद सिकंदराबाद जिला माहेश्वरी सभा के संयुक्त तत्वावधान में कार्यकारिणी बैठक का आयोजन सिकंदराबाद नवनिर्मित माहेश्वरी भवन में किया गया। भगवान महेश की पूजन के बाद दिवंगत समाज बंधुओं के लिए 1 मिनट का मौन रखा गया। तत्पश्चात हैदराबाद सिकंदराबाद जिला अध्यक्ष भगवान पसारी ने अपने उद्बोधन में आगामी 13 एवं 14 सितंबर को हैदराबाद में कार्यसमिति की बैठक एवं एमजीसी 2026 जोधपुर चलने के लिए सभी को आह्वान किया। जिला मंत्री राजेश मालपानी ने महासभा के विभिन्न ट्रस्टों की जानकारी एवं सामाजिक जनगणना के विषय में अवगत कराया।

प्रदेश अध्यक्ष कैलाश डालिया ने कार्यसमिति बैठक का आयोजन बालाजी कन्वेंशन शमशाबाद में किया जा रहा है इसकी जानकारी से अवगत कराया। कार्य समिति सदस्य नारायणदास बंग, श्याम सुंदर अटल (पेद्दापल्ली) एवं श्यामसुंदर लढ्ढा (भैंसा) ने अपने अपने विचार रखें। दक्षिणांचल महिला संयुक्त मंत्राणी रेनू सारडा ने आगामी दोनों कार्यक्रम के लिए प्रादेशिक एवं जिला महिला संगठन का पूर्ण रूप से सहयोग रहेगा ऐसा भरोसा दिलाया।

युवा संगठन प्रदेश अध्यक्ष राहुल फोफलिया ने अपने ऊर्जावान उद्बोधन से युवा संगठन को आह्वान किया कि ज्यादा से ज्यादा एमजीसी के लिए पंजीकृत करें। युवा संगठन जिला मंत्री रौनक गट्टानी ने एमजीसी कार्यक्रम के साथ राजस्थान भ्रमण के लिए सभी को आग्रह किया। कार्य समिति सदस्या भगवती बलदावा ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में समाज बंधुओं को आगामी एमजीसी कार्यक्रम के लिए 3000 पंजीकरण करवाने के लिए आह्वान किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन माहेश्वरी भवन ट्रस्ट के मंत्री प्रभु दयाल जाखोटिया ने दिया। कार्यक्रम का संचालन जिला कार्यालय मंत्री रामदेव सारडा ने किया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन