संगठन आपके द्वार एवं MGC 2026 जोधपुर का Zoom Session

गुजरात प्रांतीय माहेश्वरी सभा* की ओर से संगठन आपके द्वार एवं जोधपुर महाअधिवेशन विषय पर एक वर्चुअल Zoom Session, 28 जुलाई 2025 सोमवार की रात को रखा गया,  इसमें गुजरात प्रदेश के सभी 12 जिलों के सभी पदाधिकारी सदस्य, महासभा में कार्य समिति, का. का. मंडल सदस्य, प्रदेश कार्य समिति सदस्य आदि काफी बड़ी संख्या में शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष सुरेश जी मूंधड़ा, प्रदेश मंत्री राजाराम जी राठी, अर्थ मंत्री श्याम जी भंडारी तथा संगठन मंत्री राजेन्द्र जी पेड़ीवाल , महासभा कार्यसमिति सदस्य मुरली जी सोमानी ने हर जिले के सभी छोटे बड़े गांव, स्थलों, तहसीलों में जाकर समाज के बंधुओं से मिलकर सभी को समाज से जोड़ना  ,सभी ट्रस्टों  एवं सेवाकीय संस्थाओं की जानकारी देना व उनकी जरूरतें समझने आदि पर अपने विचार रखें. तथा सभी जिलाध्यक्ष जिलामंत्री से इसके लिए जल्द से जल्द अपने अपने जिले में इसकी व्यवस्था करने तथा भ्रमण का आयोजन सुनिश्चित करने के लिए कहा

साथ ही साथ महासभा द्वारा घोषित फ्लैगशिप योजनाओं को पूर्ण करने के लिए भी आह्वाहन किया। जिले के द्वारा किए गए कार्यों की सूचना mail या Hardcopy द्वारा प्रदेश मंत्री/संगठन मंत्री को देने के लिए कहा गया।

Zoom Session के दूसरे भाग में जोधपुर महाअधिवेशन विषय पर चर्चा की गई. जिसमें महासभा के सभापतिजी श्री संदीप जी काबरा , मध्यांचल से उपाध्यक्ष श्री विजय जी राठी, संयुक्त मंत्री श्री दिनेश जी राठी, जोधपुर से MGC टीम के श्री पवन जी बूब ओर श्री अभिषेक जी माछर ने सम्पूर्ण रूप से जानकारियां दी.सभी सभासदों की जिज्ञासा के प्रश्नोत्तर दिए, गुजरात से ज्यादा से ज्यादा लोगों को MGC में शामिल होने का आह्वाहन किया और सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

अध्यक्ष श्री सुरेश जी मूंदड़ा, मंत्री श्री राजाराम जी राठी ने महासभा पदाधिकारी सदस्यों एवं zoom Session में सम्मिलित बंधुओं का  शब्दों से स्वागत व अभिवादन किया।संगठन मंत्री राजेन्द्र पेड़ीवाल ने विशाल जी होलानी, को Zoom Link के लिए और पुनीत पेड़ीवाल को Zoom Session संचालन के लिए तथा वर्चुअल सेशन में शामिल होने वाले सदस्यों का आभार माना व धन्यवाद ज्ञापन किया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन