7 वर्षीय प्रारबधिका जाजू ने स्किपिंग में रचा इतिहास
बीकानेर मूल के हाल ग्राम दरगाहन जिला कांकेर छत्तीसगढ़ निवासी 7 वर्षीय बालिका प्रारबधिका जाजू सुपुत्री श्रीमती सपना - पंकज जाजू ने अपनी अद्वितीय प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए स्किपिंग में इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकार्ड्स में अपना नाम दर्ज किया है। प्रारबधिका जाजू ने मात्र 30 सेकंड में 96 बार रस्सी कूदकर सभी को हैरान कर दिया। प्रारबधिका की इस उपलब्धि से उनके परिवार, स्कूल और शहर का नाम रोशन हुआ है। प्रारबधिका ने अपनी इस उपलब्धि के लिए कड़ी मेहनत और अभ्यास किया है, जो उनकी सफलता का मुख्य कारण है। उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। प्रारबधिका का कहना है कि मैं आगे भी स्किपिंग में अपना प्रदर्शन सुधारने के लिए कड़ी मेहनत करूंगी और नए रिकॉर्ड बनाने का प्रयास करूंगी।
Latest News