माहेश्वरी समाज जिला नागौर का सर्वाइकल कैंसर रोधी टीकाकरण अभियान का चतुर्थ कैम्प बोरावाड़ में सफलतापूर्वक सम्पन्न

नागौर जिला माहेश्वरी सभा, मध्य राज. प्रादेशिक सभा एवं अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के संयुक्त तत्वाधान में माहेश्वरी भवन, बोरावड़ (मकराना) में माहेश्वरी समाज की अविवाहित लड़कियों हेतु नि:शुल्क सर्वाइकल कैंसर रोधी टीकाकरण का आयोजन किया गया। इसमें मकराना, बोरावड़, कुचामन सिटी, नावां, डीडवाना, लाडनूं, परबतसर से समाज की 110 लड़कियों ने टीके लगवाये।

जिला सभा के अध्यक्ष सत्यनारायण भण्डारी ने बताया कि यह टीका 9 से 16 वर्ष की लड़कियों को दो चरण एवं 17 से 26 वर्ष की लड़कियों को 3 चरण में 3-3 माह के अन्तराल से लगाया जायेंगे। जिसमें से दिनांक 3 अगस्त 2025 रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक द्वितीय डोज में कुल 110 लड़कियों के टीके सफलतापूर्वक लगाये गये। अब तक चार कैम्प में कुल 714 टीके लगाये जा चुके है। पांचवां कैम्प नागौर शहर में दिनांक 24 अगस्त 2025 को श्री माहेश्वरी पंचायत पोल में आयोजित किया जायेगा। छठां एवं अंतिम कैम्प मकराना तहसील में नवम्बर माह में लगाया जायेगा।

नागौर जिला सभा के महामंत्री कैलाशनारायण मून्दड़ा ने बताया कि इस टीकाकरण शिविर का आयोजन श्री बांगड़ माहेश्वरी मेडिकल वेलफेयर सोसायटी (भीलवाड़ा) एवं बद्रीनारायण, श्रीनिवास, सुंदरलाल, पवन कुमार कासट (बोरावड़) के सौजन्य से किया गया। इस कार्य हेतु राजकीय उपचिकित्सालय मकराना की चिकित्सक टीम ने सहयोग दिया।

इस अवसर पर मध्य राज. माहेश्वरी प्रादेशिक सभा के कमलकिशोर मून्दड़ा, नागौर जिला सभा के अध्यक्ष सत्यनारायण भण्डारी, सचिव कैलाशनारायण मून्दड़ा, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश झंवर, संयुक्त मंत्री बनवारीलाल सारड़ा एवं नथमल दरक, जायल तहसील अध्यक्ष रमेश जाजू, सचिव द्वारकाप्रसाद कांकाणी, डेगाना तहसील अध्यक्ष नेमीचन्द तोषनीवाल, सचिव सुरेश मोदाणी, नागौर तहसील अध्यक्ष विक्रम कासट, मकराना तहसील अध्यक्ष नथमल तोषनीवाल, सचिव श्यामसुन्दर लोहिया कुचामन-नावा तहसील अध्यक्ष सत्यनारायण लढ़ा, डीडवाना तहसील अध्यक्ष नटवरलाल काबरा, मेड़ता तहसील अध्यक्ष सुरेश मून्दड़ा, परबतसर तहसील अध्यक्ष महावीर चाण्डक, लाडनूं तहसील सचिव पवन मानधनियां, मध्य राज. प्रादेशिक महिला अध्यक्ष शशि लढ़ा, राष्ट्रीय युवा संगठन के संयुक्त मंत्री पवन धूत, नागौर जिला महिला अध्यक्ष शोभा मून्दड़ा, नागौर जिला युवा अध्यक्ष अजय राठी, माधव धूत, पुरूषोतम लाहोटी, सत्यनारायण मून्दड़ा, कमलकिशोर काबरा, बद्रीनारायण कासट, मदनमोहन भांगडिय़ा, भगवान मंत्री, विमल मून्दड़ा, विमल झंवर, उमेश खाबाणी, पवन झंवर, शंकर बंग सहित विभिन्न समाजबन्धु उपस्थित रहें।

सर्वप्रथम भगवान गणेश एवं भगवान महेश के माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर अतिथियों द्वारा विधिवत् शुरूआत की गई। कैलाशनारायण मून्दड़ा ने इस टीके के बारे में विस्तृत जानकारी देकर बताया कि सर्वाइकल कैंसर एक गंभीर बीमारी है इसकी पूर्व रोकथाम हेतु इस टीके को बनाया गया है सभी लड़कियों को इस टीके को अनिवार्य रूप से लगाकर बचाव करना चाहिये। किसी भी प्रकार के भ्रम में नहीं रहना चाहिये एवं जागरूक होकर टीका लगवाया जाना चाहिये। इस टीके के कोई भी साइड इफेक्ट नहीं है। कैलाशनारायण मून्दड़ा ने सभी पधारे हुए अतिथियों व समाजबन्धुओं का आभार प्रकट किया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन