किशनगंज में तीज का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित

3 अगस्त रविवार को झारखण्ड बिहार प्रादेश के किशनगंज संगठन ने लक्ष्मी नारायण मंदिर में माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा तीज का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कुल 80 से भी ज्यादा महिलाओं ने भाग लिया। अध्यक्षा आंचल झंवर के नेतृत्व में शुरू से अंत तक कार्यक्रम खूब जोरों शोरों से चला। मधु मूंदड़ा और सुचिता मूंदड़ा ने मंच संभाला, पूरे प्रोग्राम को सफल बनाने के लिए दोनों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। मधुर गीतों, नृत्यों, गेम्स और स्वादिष्ट भोजन का आयोजन किया गया था। ग्रुप के सभी मेंबर्स स्नेहा रवि चितलांगिया, स्नेहा चितलांगिया, शारदा माहेश्वरी, पूनम बिहानी, रूबी झंवर, ललिता मूंदड़ा, स्वाति मंत्री, कृष्ण चितलांगिया, नीतीश सोमानी, प्रीति कालाणी ने इस कार्यक्रम में सहभागिता दी। रिटर्न गिफ्ट में सभी महिलाओं को रवि मंत्री की ओर से पौधे दिए गए।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन