ओसियां में कैंसर वैक्सीनेशन शिविर व माहेश्वरी तहसील सभा की साधारण बैठक आयोजित
माहेश्वरी समाज में वैक्सीनेशन केम्प तहसील स्तर पर जिला सभा से निर्देशानुसार चलाएं गई योजना के तहत ओसियां तहसील माहेश्वरी सभा के मंत्री सुनील लाहोटी ने बताया कि तहसील अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश बुब की अध्यक्षता में माहेश्वरी समाज संस्थान ओसियां में साधारण सभा की बैठक आयोजित की गई। सभा की पूर्व बैठक की सदन में प्रतिवेदन कर पुष्टि की गई। महासभा से चलाए गये संगठन आपके द्वार कार्यक्रम के तहत समाज के विभिन्न ट्रस्टो द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को जरुरतमंदों आर्थिक सहायता शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार जानकारी दी गई। जिला सभा द्वारा चलाए गए अभियान को गांव गांव भ्रमण कर वैक्सीनेशन रजिस्ट्रेशन कर बालिकाओं हेतु सवाईकल केंसर के टीकाकरण वैक्सीनेशन केम्प ओसियां से 332 पंजीयन हुए जिसमें से 206 वैक्सीनेशन टीके ओसियां केन्द्र में लगाए गए, बाकी के जोधपुर केंद्र में लगे। वैक्सीनेशन लगाने के लिए अनेक बालिकाओं से समाज के हित में सामाजिक विषयों पर अपने अपने विवेक से विचार भी लिखित में लेकर बैठक की सभा अवगत किया गया। सभा में सभी पदाधिकारी सदस्योंगणो ने समाज सुधार के विभिन्न विषयों अहम् मुद्दों पर अपने अपने विचार व्यक्त किये। माहेश्वरी समाज संस्थान द्वारा ओसियां में तीसरी संतान होने पर 11000 देने की घोषणा की गई। महासभा से 51000 रूपए प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है इसकी भी जानकारी दी गई है। समाज की फैमिली आई डी ABMM सम्पर्क से जुडऩे एवं अपडेट होने के बारे में एवं महासभा द्वारा दी जाने वाली योजनाओं का लाभ ABMM आई डी होने पर ही प्रदान किया जाता है। तत्पश्चात ओसियां के सहसचिव जुगल किशोर कालानी ने सभा को धन्यवाद देकर सभा सम्पन्न की गई। इस दौरान प्रदेश के पूर्व सचिव श्री भगवान दास राठी, जिला सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुरलीधर सोनी, उपाध्यक्ष श्रीनथमल सोनी, सभा के अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश बुब, कोषाध्यक्ष श्री मदनलाल राठी, ओसियां समाज अध्यक्ष श्री भंवरलाल सोनी, सचिव जेपी सोनी, कोषाध्यक्ष मुरलीधर चांडक, सहसचिव जुगल किशोर कालानी, मथानिया अध्यक्ष श्री चांदरतन डागा, तिंवरी श्री मुकनचंद सोनी, श्री पूर्व तहसील सचिव श्री भंवरलाल, श्री जयकिशन सोनी, सत्यनारायण सोनी, ओमप्रकाश बुब, लुणकरण डागा, ओमप्रकाश राठी, देवीलाल डागा, घनश्याम गांधी, सुरेश राठी, नंदकिशोर लाहोटी, बजरंग चांडक, कैलाश कासट, सुरेश सोनी, नवयुवक मंडल अध्यक्ष जसराज राठी, सचिव पुखराज सोनी, घनश्याम राठी, मुकेश धुत, दिलीप सोनी, बेबी सोनी, विनिता सोनी, सरोज भुतडा, सरिता सोनी, ललिता, विमला सोनी, मधु सोनी, राम कन्या, लीला राठी, निर्मला गांधी, तहसील के सभी नवयुवक मंडल, महिला मंडल पदाधिकारी सहित गणमान्य समाज बंधु उपस्थित रहे।
Latest News