कोयंबटूर मे सुंदरकांड पाठ का आयोजन

कोयंबटूर माहेश्वरी समाज एवं सुंदरकांड समिति, कोयंबटूर ने माहेश्वरी भवन, थडागंम रोड़, कोयंबटूर मे सामुहिक संगीतमय सुंदरकांड पाठ एवं शिवरुद्र अभिषेक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम समाज के वयोवृद्ध सदस्य श्री रामलाल सोनी एवं श्रीमती विमलादेवी सोनी के 50वी वैवाहिक वर्षगांठ पुर्ण होने के उपलक्ष्य मे सोनी परिवार की ओर से विनीता, कार्तिक, रेखा, अभिषेक, रोहित, रश्मी, अजय, विद्या एवं समस्त सोनी परिवार द्वारा करवाया गया। इस अवसर पर समाज एवं समिति के सभी सदस्यो और परिजनो ने मिलकर संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया। तत्पश्चात सदस्य गिरिराज चांडक एंव सिद्धार्थ साबू द्वारा मंत्रमुग्ध भजनो के गायन से सम्पूर्ण माहौल को हनुमानमय कर दिया। शुभ उपलक्ष विभिन्न व्यंजनो का भोग लगाकर हनुमान जी की सामूहिक आरती की गई। अंत मे महाप्रसादी का वितरण किया गया। कार्यक्रम मे लगभग 300 से ज्यादा माहेश्वरी समाज, परिवार एवं सुंदरकांड समिति के सदस्यो ने भाग लिया। माहेश्वरी समाज श्री रामलाल सोनी एवं श्रीमती विमलादेवी सोनी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करती है।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन